जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी। भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पा ...
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर निक्स (Niks) नाम का एक ट्विटर यूजर भी चर्चा में आ गया है। ...
दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ऐसी खबरें सामने आईं कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिंदे मुंबई में नहीं हैं बल्कि कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैं। ...
एक बयान में, भाजपा ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) दोनों के घटक दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वतंत्र सांसदों से भी बात करेंगे। ...
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाने साधते हुए कहा कि तृणमूल तो बंगाल के लोगों की पार्टी है ही नहीं वो तो एक सिडिंकेट है, जो बंगालियों से राजनीतिक फरेब कर रही है। ...
IMC के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वे 10 जून को धरना-प्रदर्शन भी करने वाले है। ...
जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में कुर्बानी देने वालों के गांव को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ भी ठीक नहीं है। हमारी बहनें भी सुरक्षित नहीं है। ...
Rajendra Nagar By Poll: राजेश भाटिया भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव भी रह चुके हैं। वह 2012 में तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजेंद्र नगर निगम वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए थे। ...