ट्विटर पर ये यूजर करता है सटीक भविष्यवाणी! तीन बड़ी बातें हो चुकी हैं सच साबित, द्रौपदी मुर्मू के नाम की भी कर दी थी घोषणा

By विनीत कुमार | Published: June 22, 2022 09:42 AM2022-06-22T09:42:22+5:302022-06-22T09:44:21+5:30

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर निक्स (Niks) नाम का एक ट्विटर यूजर भी चर्चा में आ गया है।

Twitter user pridiction gets true on NDA candidate Draupadi Murmu for President polls | ट्विटर पर ये यूजर करता है सटीक भविष्यवाणी! तीन बड़ी बातें हो चुकी हैं सच साबित, द्रौपदी मुर्मू के नाम की भी कर दी थी घोषणा

द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से प्रत्याशी के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया। एनडीए की ओर से किसे राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा, इसके लिए चर्चा तो चल रही थी पर मूर्मु के नाम की घोषणा होगी, इसकी उम्मीद कई लोगों को नहीं थी।

हालांकि, एक ट्विटर यूजर ने पहले ही ये ट्वीट कर दिया था कि द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकती हैं। अब ये यूजर चर्चा में है। दिलचस्प ये भी है कि इस यूजर ने द्रौपदी मुर्मू के नाम के अलावा पूर्व में भी दो बड़ी भविष्यवाणी की जो सच साबित हुई।

निक्स (Niks) नाम के इस यूजर का ट्वीट अब वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों बड़ी भविष्यवाणियों का जिक्र है। इसमें एक ट्वीट 2018 का है। इसमें यूजर कहता है कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक मेडल लेकर आएगा। नीरज चोपड़ा ने ये बात टोक्यो ओलंपिक में सच साबित कर दी जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

वहीं एक ट्वीट 2016 का है जिसमें रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति बनाए जाने की बात कही गई है। इसके बाद इसी महीने 9 जून का भी एक ट्वीट है जिसमें यूजर कहता है कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। 

इस बीच बता दें कि केंद्र ने एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान कर दी है। जेपी नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।

Web Title: Twitter user pridiction gets true on NDA candidate Draupadi Murmu for President polls

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे