जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे। ...
चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘गंभीर चिंता’’ का विषय बन गई है क्योंकि रोजाना हत्याएं हो रही हैं, अपराधियों का मनोबल ‘‘आसमान छू रहा है’’ और पुलिस एवं संपूर्ण प्रशासन की कार्यप्रणाली समझ से परे है ...
BJP organization elections 2025:नियुक्ति से संगठन के चुनावों के लिए पहले से जारी कवायद को पूरा करने के वास्ते एक नयी गति मिलने की संभावना है, जो मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ समाप्त होगी। ...
International Yoga Day 2025: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री विशाखापट्टनम में योगाभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग पीएम के साथ योगा कर रहे हैं। ...
भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए, नड्डा ने कहा कि सरकार ने देश को “तुष्टिकरण की राजनीति” से जवाबदेही और प्रदर्शन के युग में स्थानांतरित कर दिया है। ...