लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : Lok Sabha Elections 2024: राहुल बाबा की दादी ने 'इमरजेंसी' में लोगों को जेल में डाला, वो न बोलें लोकतंत्र के बारे में, अमित शाह ने कांग्रेस नेता के 'लोकतंत्र की हत्या' वाली टिप्पणी पर किया पलटवार

भारत : Kachchativu Controversy: नेहरू के लिए कच्चातिवू का कोई महत्व नहीं था, वो उसे महज एक छोटा सा द्वीप मानते थे, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा

भारत : कांग्रेस का मकसद केवल इस देश को तोड़ना है, अमित शाह ने भी कच्चातिवू द्वीप विवाद पर पीएम मोदी की तरह कांग्रेस पर बोला हमला

भारत : क्या है कच्चातिवु द्वीप विवाद? जिसे लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को ठहराया जिम्मेदार

भारत : कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते, उसने कच्चातीवू द्वीप श्रीलंका को देकर भारत की एकता को कमजोर किया है, पीएम मोदी का विपक्षी दल पर हमला

भारत : Caste Census: कांग्रेस में भारी फुटमत, राहुल 'जाति जनगणना' की बात करके इंदिरा और राजीव की विरासत का अपमान कर रहे हैं, आनंद शर्मा ने घेरा अपने ही नेता को

भारत : डॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: कानून की दुनिया के महर्षि फली एस नरीमन और रेडियो की मखमली आवाज वाले अमीन सयानी इतने बड़े क्यों थे...?

भारत : ब्लॉग: राज्यसभा में मनोनयन की प्रासंगिकता

बॉलीवुड चुस्की : कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट की घोषणा हुई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी अभिनेत्री

भारत : TODAY IN HISTORY: साल के पहले महीने का 19वां दिन, 1966 का वह दिन, जानें महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा