लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : एक और रिकॉर्ड?, 25 जुलाई को 4078 दिन, 4077 दिन के साथ तीसरे पायदान पर इंदिरा, लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे व्यक्ति पीएम मोदी

भारत : आज का भारत 1975 का भारत नहीं, आपातकाल के काले दौर को याद किया?, शशि थरूर का तीखा लेख, जानें प्रियंका गांधी ने क्या कहा!, देखिए वीडियो

भारत : RSS नेता ने संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवादी', 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने की वकालत की

भारत : 'कांग्रेस ने लोकतंत्र को किया कैद...', आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने इंदिरा सरकार पर साधा निशाना

भारत : Emergency Anniversary: आपातकाल से हमने कितना सीखा है सबक?, 50 साल होने पर संविधान हत्या दिवस मनाया

भारत : दादीजी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे?, राहुल गांधी पर मोहन यादव का कटाक्ष, कहा- संस्कार तो देखो, वीडियो

भारत : नागरवाला और इंदिरा गांधी की आवाज: साल 1971 और तारीख 24 मई, 60 लाख रुपये का वह घोटाला, देश को हिला दिया

भारत : 'हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता': भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के ऐलान के बाद कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

विश्व : Emergency Movie: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की रिलीज पर खालिस्तानियों ने डाली बाधा, ब्रिटिश सांसद ने की कड़ी निंदा

भारत : इंदिरा गांधी को अयोध्या से बहुत गहरा लगाव था?