मंजूर किए गए प्रस्तावों में नई पीढ़ी की टैंक रोधी माइंस, वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार, भारी वजन वाले टॉरपीडो, मध्यम दूरी के समुद्री टोही और बहुउद्देश्यीय समुद्री विमान, उड़ान रिफ्यूलर विमान आदि शामिल हैं। ...
बचाए गए सदस्यों में 19 पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। नौसेना के कमांडोज ने 11 सोमालीयाई समुद्री डाकुओं को भी गिरफ्तार किया। मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी पर समुद्री डाकू सवार हो गए थे और चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया था। ...
नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की। ...
एलआरजी रॉयल नेवी का कार्य समूह है जिसमें कम से कम दो युद्धक जहाज शामिल हैं। सीआरजी रॉयल नेवी का विमान वाहक युद्धपोत है। सीआरजी की पहली तैनाती 2021 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हुई थी, जहां इसने भारतीय बलों के साथ संयुक्त अभ्यास किया था। ...
उत्तरी और मध्य अरब सागर से लेकर अदन की खाड़ी तक फैले क्षेत्र में समुद्री कमांडो के साथ 10 से अधिक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों को तैनात किया गया है। इस क्षेत्र में नौसेना ने इतनी भारी तैनाती पहली बार की है। ...