Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Modi 3.0 Updates: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में अब आमंत्रित गेस्ट की सूची सामने आ गई है। दूसरी तरफ ये बात कांग्रेस की ओर से सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस समारोह को हिस्सा होंगे। ...
Modi 3.0 Updates: तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह दी जा सकती है। इस बात की जानकारी एक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सामने आई है। ...
निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने बीते शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार की लंबी उम्र पर गहरा संदेह जताया है। ...
PM Modi Oath Taking Ceremony: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। ऐसा करने वाले वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ऐसा कीर्तिमान बनाया था ...
अग्निवीर योजना पर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी के बयान का समर्थन करते हुए पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इस योजना को खत्म किया जाना चाहिए और इस योजना की समीक्षा करने की जरूरत है। ...
बैठक के बाद कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा, "खड़गे जी ने आज की बैठक में सोनिया गांधी को सीपीपी का अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। हमने सर्वसम्मति से उन्हें सीपीपी का अध्यक्ष चुना है। अब सीपीपी अध्यक्ष को लोकसभा के नेता के बारे में फैसला करना ...
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह के लिए केवल अंतरराष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। हमारे नेताओं को अभी तक निमंत्रण नहीं मिला है।" ...