लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

एशेज टेस्ट सीरीज

Ashes-test-series, Latest Marathi News

Read more

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार एशेज सीरीज साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेली गई थी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1882 में लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से मात दी। इंग्लिश सरजमीं पर कंगारुओं की यह पहली जीत थी। इस हार के बाद ब्रिटिश अखबर स्पोर्टिंग टाइम्स के पत्रकार शिर्ले ब्रूक्स ने इस खबर को इस हेडिंग से छापा थी कि, 'शोक समाचार, इंग्लिश क्रिकेट को याद करते हुए इतना ही कहना चाहूंगा कि 29 अगस्त 1882 को ओवल ग्राउंड में इसकी मौत हो गई है। इसे चाहने वाले दुख में हैं। इंग्लिश क्रिकेट मर गया, उसके अंतिम संस्कार के बाद ऐश (राख) ऑस्ट्रेलिया भेज दी जाएगी।' इंग्लैंड में क्रिकेट की मौत वाली हेडलाइन से नाम निकला एशेज, जो आज दुनिया में छाया है। जब इस हार के बाद उसी साल इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई और 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया, तब इस जीत को इंग्लैंड में ऐश (राख) वापस लाने के रूप में बताया गया। यहीं से दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को एशेज कहा जाने लगा। घर में मिली हार का बदला इंग्लिश टीम ने इवो ब्लीग की अगुआई में लिया था। क्रिसमस से एक दिन पहले शाम को उन्होंने मेलबर्न के बाहर एक प्रदर्शनी मैच खेला। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने के प्रतीक के रूप में एक महिला ग्रुप ने कलश दिया था। इसी जगह वह फ्लोरेंस मर्फी से पहली बार मिले थे, जो 1884 में उनकी पत्नी बनी। दोनों कलश के साथ जल्द ही इंग्लैंड लौट आए। इसके 43 साल बाद ब्लीग की मृत्यु हो गई, लेकिन दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कलश को मेलबर्न क्रिकेट क्लब को देने की इच्छा जताई थी। उनकी पत्नी फ्लोरेंस ने ऐसा ही किया। इसके बाद से ही इस कलश को एशेज ट्रॉफी के रूप में मान्यता प्रदान की गई। वह कलश एमसीसी के म्यूजियम में रखा गया, उसकी प्रतिकृति को एशेज सीरीज के दौरान ट्रॉफी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिकेट : Ashes 2019: खिलाड़ियों की जर्सी पर लाल रंग से लिखे गए नंबर, जानिए क्या है वजह?

क्रिकेट : इतिहास रचने की दहलीज पर अंपायर अलीम डार, एशेज में की स्टीव बकनर की बराबरी

क्रिकेट : Ashes 2019: बारिश में धुला पहला दिन, जोफ्रा आर्चर को सौंपी गई डेब्यू कैप

क्रिकेट : Ashes: मोईन अली ने दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद लिया ब्रेक, पिछले 12 महीनों में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

भारत : Top News 14th august: अयोध्या विवाद पर आज लगातार छठे दिन सुनवाई, इन बड़ी खबरों पर भी होगी नजर

क्रिकेट : दूसरा एशेज टेस्ट मैचः तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन बाहर, स्टार्क, हेजलवुड आस्ट्रेलियाई टीम में

क्रिकेट : Ashes 2019: इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में स्टीव स्मिथ के खिलाफ जोफ्रा आर्चर से उम्मीद

क्रिकेट : Ashes: दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने घोषित की 12 सदस्यीय टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका

क्रिकेट : एशेज: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, एंडरसन-मार्क वुड के बाद एक और गेंदबाज चोटिल

क्रिकेट : पैट कमिंस ने एशेज में किया कमाल, बने सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज