पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या की खूबसूरती और उनका शानदार अभिनय ही है जिससे वो आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। ...
ऐश्वर्या अपने भारतीय परंपराओं और संस्कृति में विश्वाश रखती हैं जिसके चलते वे तमाम रीति रिवाजों में सपरिवार सामिल भी होती रही हैं। उनके संस्कार की झलक उनकी बेटी में भी देखने को मिलती है। ...
अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों ब्रिद इन टू द शैडो नाम की वेब सीरीज की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। उन्होंने अचानक से करवा चौथ के दिन दिल्ली से उड़ान भर कर अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से मिलने का मन बना लिया। ...
महानायक के जन्मदिन पर बहू ऐश्वर्या ने अमिताभ और पोती आराध्या के साथ तस्वीर साझा की, कैप्शन लिखा 'लव यू फॉरएवर'। इसी के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रशंसकों को अमिताभ बच्चन की एक मनमोहक तस्वीर दी, जिन्होंने सोमवार को अपना 79 वां जन्मदिन मनाया। ...
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पेरिस में रैम्प वॉक करते हुए देखा गया। अभिनेत्री के देखकर हर कोई तालियां बजाता हुआ नजर आया। ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ...