ऐश्वर्या राय दिखी पैरिस के रैंप वॉक में, सफेद रंग की ड्रेस में मचाया धमाल
By वैशाली कुमारी | Published: October 4, 2021 06:12 PM2021-10-04T18:12:35+5:302021-10-04T18:17:30+5:30
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पेरिस में रैम्प वॉक करते हुए देखा गया। अभिनेत्री के देखकर हर कोई तालियां बजाता हुआ नजर आया। ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को पेरिस में रैम्प वॉक करते हुए देखा गया। अभिनेत्री के देखकर हर कोई तालियां बजाता हुआ नजर आया। ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पैरिस में हुए फैशन वीक में रैम्प वॉक पर ऐश्वर्या राय बच्चन वाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर सामने आई। उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान हो गया। ऐश्वर्या अपने आउटफिट में बेहद सुंदर दिख रही थी। उन्होंने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप किया था और अपने बाल खोल कर रखे थे। ऐश्वर्या का यह लुक अपने आप में कंप्लीट था।
वाइट कलर के गाउन में परी दिखने वाली ऐश्वर्या के लुक को सिर्फ फैंस नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं।इस रैम्प वॉक में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ब्रिटिश स्टार हेलेन मिरेन के साथ हाथ डाले चलती हुई नजर आई। उनके बाद ऐश्वर्या राय के साथ सिंगर व एक्ट्रेस कैमिला कैबेलो, ऑस्ट्रेलिया स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड हाउ टू गेट अवे विद मडर फेम ऐक्ट्रिस आजा नाओमि किंग हॉलीवुड स्टार एंबर हर्ड और गेम ऑफ थ्रोंस के एक्टर निकोलास कोस्टर वाल्डो रैम्प वॉक करते हुए नजर आए।
इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पेरिस का खूबसूरत नजारा दिखाया है। वीडियो में एफिल टावर साफ नजर आ रहा है जो कि बेहद खूबसूरत है। अभिनेता ने इस पर कैप्शन लिखा है जब पेरिस चमकता है तो बैकग्राउंड में गाना ला वी इने रोज बज रहा है।
वहीं अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ऐश्वर्या आखिरी बार फिल्म फन्ने खान में दिखाई दी थी। इन दिनों अपनी तमिल फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वह जल्द ही फिल्में पोन्नियन सेल्वान और गुलाब जामुन में दिखाई देंगी।