आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण निगमबोध घाट, गीता कॉलोनी, वजीराबाद और सराय काले खां स्थित श्मशान घाट बंद कर दिए गए हैं। मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए लोगों को वैकल्पिक श्मशान घाटों पर विचार करने की सलाह दी। ...
आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा कि दिल्ली की बाढ़ भाजपा निर्मित है। वीडियो से पता चलता है कि 9 और 13 जुलाई के बीच हथिनी कुंड से पूरा पानी दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया था। 10 से 14 जुलाई तक का डाटा सार्वजनिक करने की मांग की। ...
दिल्ली के 6 जिलों में 2500 टेंट बनाये गए हैं जहाँ पर लोगो को शिफ्ट किया जा रहा है। खादर की झुग्गियों से करीब 27 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपी ...
ये मामले हुसैन के घर की छत से दंगाई भीड़ द्वारा पथराव, पेट्रोल बम फेंकने और गोलियां चलाने के कारण दो लोगों के घायल होने और हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के कथित अपराधों से भी संबंधित हैं। ...
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा तो वह पार्टी है, जो सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए पांच साल के कार्यकाल में अनगिनत मुख्यमंत्री बदलती रहती है। ...
पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2,13,679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी बारिश और हथिनिकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गयी ...
बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि हालात भयावह होने के आसार नहीं हैं लेकिन सरकार की तैयारी पूरी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। ...
बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया गया है। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक और आगाह करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है। ...