लाइव न्यूज़ :

अब Google Pay के जरिए खरीद-बेच सकेंगे सोना, मिलेगा 24 कैरेट Gold

By भाषा | Updated: April 12, 2019 11:53 IST

Open in App

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने स्वर्ण कारोबार कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ गठजोड़ किया है। इससे तहत उसने गूगल पे उपयोग करने वालों को ऐप के जरिये सोना खरीदने-बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस प्रकार की सेवा पेटीएम, मोबीक्विक और फोन पे पहले से दे रही है।

गूगल ने एक बयान में कहा कि देश के एकमात्र एलबीएमए मान्यता प्राप्त स्वर्ण रिफाइनरी कंपनी के साथ इस भागीदारी के जरिये गूगल पे का उपयोग करने वाले 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोना खरीद सकते हैं।

गूगल पे इंडिया के निदेशक (उत्पाद प्रबंधन) अंबरीश कनघे ने कहा, ‘‘भारतीय संस्कृति और परंपरा में सोना काफी मायने रखता है। यह भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण उपभोक्ता देश बनाता है। भारतीय अक्षय तृतीय, धनतेरस या दिवाली के मौके पर सोना खरीदते हैं।’’

Google pay

ऐप उपयोगकर्ता कितने भी मूल्य का सोना खरीद सकते हैं और उसे एमएमटीसी-पीएएमपी सुरक्षित तिजोरी में रखेगा। उपयोगकर्ता इस सोने को कभी भी, किसी भी समय नये मूल्य पर बेच सकता है। कीमत हर मिनट अद्यतन होगी जिसे गूगल पे एप पर देखा जा सकेगा।

यह घोषणा ऐसे समय की गयी है जब एक दिन पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने रिजर्व बैंक से पूछा है कि आखिर गूगल पे कैसे बिना मंजूरी के वित्तीय लेन-देन की सुविधा दे रहा है। अदालत ने आरबीआई तथा गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है तथा इस मामले में उनका रुख पूछा है। बाद में गूगल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गूगल पे सभी कानूनी जरूरतों को पूरा करता है।

टॅग्स :गूगल पेऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की