लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: Google में फैला कोरोना वायरस का खौफ, कैंसिल किया साल का सबसे बड़ा इवेंट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 4, 2020 16:10 IST

गूगल I/O 2020 इवेंट 12 मई से 14 मई तक होना था। गूगल ने इसके अलावा सैन फ्रैंसिस्को में होने वाले Cloud Next इवेंट को भी कैंसिल कर दिया है।

Open in App

कोरोना वायरस का खौफ पिछले लंबे समय से कई देशों में देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से अब तक दुनियाभर में 3100 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसके भयानक प्रभाव को देखते हुए अब गूगल ने अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट कैंसिल कर दिया है। इस इवेंट का नाम I/O 2020 है।

गूगल द्वारा आयोजित यह एक डेवेलपर कॉन्फ्रेंस थी, जिसे कोरोना वायरस के डर की वजह से कैंसिल किया गया है। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2020 को भी कोरोना वायरस की वजह से कैंसिल किया गया है।

गूगल I/O 2020 इवेंट 12 मई से 14 मई तक होना था। गूगल ने इसके अलावा सैन फ्रैंसिस्को में होने वाले Cloud Next इवेंट को भी कैंसिल कर दिया है। गूगल के एक प्रवक्ता ने द वर्ज को बताया कि, 'कोरोना वायरस के कंसर्न और CDS और WHO के गाइडेंस की वजह से हमने Google I/O 2020 फिजिकल इवेंट कैंसिल कर दिया है।'

आपको बता दें कि गूगल हर साल इस इवेंट को आयोजित करता है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नए एंड्रॉयड वर्जन के बारे में जानकारी दी जाती है, साथ ही गूगल के हार्डवेयर्स भी पेश किए जाते हैं।

टॅग्स :गूगलइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए