लाइव न्यूज़ :

5G in India: मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6 गुना अधिक, कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का योगदान 15 प्रतिशत, जानें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 18:58 IST

5G in India: 5जी ग्राहक 4जी की तुलना में लगभग 3.6 गुना अधिक मोबाइल डेटा ट्रैफिक का उपयोग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2023 में उपयोगकर्ताओं ने 17.4 एक्साबाइट प्रति माह की खपत की। 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का हिस्सा 15 प्रतिशत रहा।देश में 5जी उपकरण पारिस्थतिकी तंत्र तेजी से बढ़ रहा है।

5G in India: भारत में 5जी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल ग्राहक 4जी उपभोक्ताओं की तुलना में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6 गुना अधिक कर रहे हैं। दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर, 2022 में हुई थी। नोकिया की बुधवार को जारी ‘मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स’ रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का योगदान 15 प्रतिशत रहा है। रिपोर्ट कहती है, ‘‘5जी ग्राहक 4जी की तुलना में लगभग 3.6 गुना अधिक मोबाइल डेटा ट्रैफिक का उपयोग कर रहे हैं।

2023 में उपयोगकर्ताओं ने 17.4 एक्साबाइट प्रति माह की खपत की। पिछले पांच साल की तुलना में डेटा इस्तेमाल की सालाना वृद्धि 26 प्रतिशत रही है। एक एक्साबाइट एक अरब गीगाबाइट (जीबी) के बराबर होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में डेटा इस्तेमाल में बढ़ोतरी में 5जी ने उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है। 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का हिस्सा 15 प्रतिशत रहा।

इसमें कहा गया है कि देश में 5जी उपकरण पारिस्थतिकी तंत्र तेजी से बढ़ रहा है। कुल सक्रिय 79.4 करोड़ 4जी उपकरणों में से 17 प्रतिशत यानी 13.4 करोड़ अब 5जी सक्षम हैं। नोकिया इंडिया के विपणन और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमित मारवाह ने कहा, ‘‘भारत में डेटा की खपत साल-दर-साल आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 17.4 एक्साबाइट प्रतिमाह हो गई है। यह दुनिया में सबसे अधिक डेटा खपत में से है। औसतन एक व्यक्तिगत ग्राहक प्रतिमाह 24 जीबी डेटा का उपभोग कर रहा है।’’

टॅग्स :5जी नेटवर्क4जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

कारोबारDigital India: मोबाइल नेटवर्क से दूर बिहार के 173 गांव?,  कुल 44888 गांव में से 234 ऐसे हैं, जहां 4G नेटवर्क नहीं!, आंकड़े देख सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय हैरान

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की