लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर स्नान के समय जरूर करें इन मंत्रों का जाप, हर काम में मिलेगी सफलता

By रुस्तम राणा | Published: May 28, 2023 3:24 PM

Open in App
1 / 6
Ganga Dussehra 2023: इस बार गंगा दशहरा पर्व 30 मई को है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से जातकों को रोग-दोष एवं संकटों से छुटकारा मिलता है। इस दिन गंगा स्नान के दौरान कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से जन्मों जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। आप भी इन मंत्रों का जाप कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
2 / 6
ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।। यह गंगा मईया का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। गंगा स्नान के समय 3 बार गंगा में डुबकी लगाते हुए इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जन्मों के पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
3 / 6
गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति।। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन इस मंत्र के साथ गंगा स्नान करने वालों को मृत्यु के बाद यमलोक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती है।
4 / 6
ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।। गंगा स्नान के दिन यह मंत्र आपको पितृ दोष मुक्ति दिलाएगा। इसके जाप से आपका अनेक प्रकार से कल्याण होगा।
5 / 6
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।। मान्यता है कि गंगा स्नान के दौरान इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन से समस्त प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
6 / 6
गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां ।। मां गंगा के इस मंत्र का जाप गंगा स्नान के दौरान करने से जातकों को मानसिक पीड़ा से मुक्ति दिलाता है। व्यक्ति को मानसिक और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।
टॅग्स :गंगा दशहराHaridwarKashiRishikesh
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaranasi: 12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाट, जाने कब है देव दिवाली क्या है महत्व

ज़रा हटकेUttarakhand Police: महादेव मंदिर में व्यक्ति को पड़ा दिल का दौरा, सीपीआर देकर हेड कांस्टेबल ने बचाई जान, देखें वीडियो

पूजा पाठVaranasi: काशी में कान्हा ने किया कालिया नाग का मान मर्दन, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

ज़रा हटकेVaranasi: सनी लियोन हुई गंगा आरती में शामिल, भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टDausa Collectorate Circle: हरिद्वार से उदयपुर जा रही बस रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी, चार लोगों की मौत और 27 घायल, देखें वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 26 November: आज इन 5 राशि के लोगों के जीवन में आएगी रौनक, अधूरी कामना होगी पूरी

पूजा पाठआज का पंचांग 26 नवंबर 2023: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठDev Diwali 2023: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को देव दीपावली पर 11 टन फूल से सजाया जाएगा, गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन

पूजा पाठGuru Nanak Jayanti 2023: 26 या 27 कब है गुरु नानक जयंती? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

पूजा पाठ12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाट, जाने कब है देव दिवाली