लाइव न्यूज़ :

Photos: पार्टनर के इन 5 सवालों में छिपा है आपके रिलेशनशिप का भविष्य

By ललित कुमार | Published: October 01, 2018 2:18 PM

Open in App
1 / 6
पार्टनर रोमांटिक है या नहीं, उसे आपसे प्यार है या नहीं, उसे आपकी कौन सी बात पसंद है और कौन सी नहीं, उसमें गुस्सा है या नहीं, ऐसी तमाम बातों का जवाब आप शायद जानते हों। लेकिन अगर आगे बताई जा रही 5 बातें आपको अपने पार्टनर के बारे में नहीं मालूम, तो आप दोनों का रिश्ता खतरे में है।
2 / 6
अगर दिल से तुरंत 'हां' में जवाब आए तो आपका रिश्ता सही दिशा में जा रहा है। अगर आपको लगे कि पार्टनर अभी विचार क्रिया में है तो आपको अभी इस रिश्ते पर और काम करना होगा। लेकिन अगर आजतक आपने दोनों ने फ्यूचर के बारे में बात भी नहीं की है तो अब समय है बात करने का, क्योंकि फ्यूचर जानना बहुत जरूरी पॉइंट है।
3 / 6
लड़का हो या लड़की, आपके पार्टनर का लाइफ में क्या मकसद है क्या आप उसे बारे में जानते हैं? दस साल बाद उसे क्या बनना है क्या आपको ये मालूम है? अगर आप जानते हैं और ये भी पता है कि पार्टनर आगे जाकर क्या करने वाला है तो इसका मतलब है आप दोनों के रिश्ते में गहराई है। लेकिन आपको आजतक यही नहीं पता कि पार्टनर के जीने का मकसद क्या है, करियर या जिन्दगी में उसे क्या अलग करना है, क्या पाना है, तो इसका मतलब है आप आजतक उसे जान ही नहीं पाए हैं।
4 / 6
पार्टनर जॉब से खुश है या नहीं, अपने करियर से संतुष्ट है या नहीं, यह भी एक बड़ा पॉइंट है। क्या दिन खत्म होने पर पार्टनर अपनी जॉब के बारे में क्यादा शिकायत करता है? आप दोनों में इस बात को लेकर टेंशन रहती है? तो आप दोनों को ही बात करके इसका हल निकालना होगा। और अगर ऐसा नहीं है तो रिश्ता सही ट्रैक पर है।
5 / 6
अगर पार्टनर निरंतर आई लव यू कहे और आप दोनों को इससे खुशी मिलती है तो रिश्ता सही जा रहा है। लेकिन अगर वो आई लव यू ना कहे और आपको इससे बेहद परेशानी है तो कहीं ना कहीं गड़बड़ है। तीसरा पॉइंट, अगर आपको इन तीन शब्दों से फर्क नहीं पड़ता, आप जानते हैं कि उन्हें आपसे प्यार है, तो इस रिश्ते का फ्यूचर जरूर है।
6 / 6
झगड़े किस कपल में नहीं होते? लेकिन उन्हें सुलझाने का या किसी निष्कर्ष पर पहुँचने का सबका अपना तरीका होता है। अगर झगड़े के बाद आप दोनों में से कोई एक आगे आता है और उसे सुलझाए, तो यह एक पॉजिटिव बात है। लेकिन अगर हर बार वहीं इंसान कोशिश करे, तो ये गलत है। अगर झगड़ा हो और आप दोनों कुछ घंटों तक या कुछ दिनों तक बात ही करना बंद कर दें, और उसके बाद भी उसी मुद्दे पर बार-बार झगड़ा हो रहा है तो आप दोनों को एक दूसरे को और भी समझने की जरूरत है। समय लें और एक दूसरे के स्वभाव को गहराई से समझने की कोशिश करें।
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नातेफ्रेंडशिप डे 2023: बेहतर दोस्त बनने में आपकी मदद करेंगे ये 5 टिप्स, आजमाकर देखें

भारतयौन अपराधों में झूठे मामलों को लेकर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- "कानून पुरुषों के प्रति पक्षपाती..."

रिश्ते नातेपार्टनर संग हो रही बहसबाजी के बीच भूलकर न करें ये 5 काम, बिगड़ सकता है आपका रिलेशनशिप

रिश्ते नातेअसफल रिलेशनशिप से सीखने चाहिए ये 5 मूल्यवान सबक, आगे नहीं होगी कोई दिक्कत

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ

रिश्ते नातेIndependence Day 2023: अपने परिवार के साथ अनोखे तरीके से मनाएं स्वतंत्रता दिवस, जानें कैसे

रिश्ते नातेHappy Friendship Day 2023: दोस्ती और प्यार का प्रतीक ‘फ्रेंडशिप डे’, संजीव जुनेजा ने कहा- बेहद अटूट रिश्ता है, जो अपनों से भी बढ़कर होता...

रिश्ते नातेआपके रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 सामान्य व्यक्तिगत मुद्दे, जानें इनके बारे में

रिश्ते नातेRelationship Tips: झगड़े के बाद पार्टनर संग इन टिप्स की मदद से करें सुलह, बन जाएगी बिगड़ी बात