लाइव न्यूज़ :

Uran Railway Station: शुरू होने से पहले ही तालाब बना उरण रेलवे स्टेशन, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: July 7, 2023 20:22 IST

Open in App
1 / 5
सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें कुछ लड़के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित उरण रेलवे स्टेशन परिसर में छाती तक एकत्र पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इस स्टेशन के तैयार होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाना है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
2 / 5
उरण रेलवे स्टेशन नवनिर्मित बेलापुर-सीवुड-उरण रेलखंड का अंतिम स्टेशन है जिसके जरिये रायगढ़ जिले तक उपनगरीय रेल सेवा पहुंचेगी। सोशल मीडिया पर वायरल 17 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि स्टेशन का सब-वे पानी में डूब गया है और कुछ लड़के छाती तक भरे पानी में तैर रहे हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
3 / 5
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मनसापुरे ने पुष्टि की है कि वीडियो उरण रेलवे स्टेशन का ही है। उन्होंने कहा, ‘‘ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
4 / 5
जल निकासी के लिए नाली निर्माण और कुछ अन्य कार्य अभी किए जाने हैं।’’ ट्विटर पर साझा वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्य रेलवे ने कहा कि इमारत का निर्माण किया जा रहा है और जनता के इस्तेमाल के लिए नहीं खोला गया है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
5 / 5
मध्य रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘ इमारत अभी निर्माणाधीन है और इसे जनता के लिए नहीं खोला गया है।’’ (फोटो- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :मुंबईबाढ़Railwaysवायरल वीडियोNavi Mumbai
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा