लाइव न्यूज़ :

Padma awardees 2022: पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हस्तियां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया, सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2022 18:51 IST

Open in App
1 / 8
राष्ट्रीय राजधानी स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्म पुरस्कार ग्रहण करने के अगले दिन मंगलवार को, इन पुरस्कारों से सम्मानित हस्तियां यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देखने गयीं।
2 / 8
एक सरकारी बयान के अनुसार, ये लोग स्मारक पर गये और रक्षाबलों के उन कर्मियों के नाम देखे जिन्होंने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम में, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 54 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये।
3 / 8
पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हस्तियों ने यह यात्रा करवाने एवं राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक को लोकप्रिय बनाने के प्रयासों को लेकर सरकार की तारीफ की।
4 / 8
हस्तियों का मानना है कि युद्ध स्मारक पर जाने से लोगों के अंदर देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं बलिदान का भाव पैदा करने एवं उनके मन में राष्ट्रवाद की भावना गहरी करने में मदद मिलेगी।
5 / 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का लोकार्पण किया था। बयान के अनुसार इस साल जिन लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये गये हैं, वह पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की बदलती प्रोफाइल को दर्शाता है और यह पूरी प्रक्रिया को बदलने के लिए सरकार द्वारा सोच-समझकर लिये गये निर्णय का परिणाम है।
6 / 8
बयान के मुताबिक, उन लोगों को पहचान देने की कोशिश है जो समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
7 / 8
प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल एवं ऑनलाइन नामांकन ने प्रक्रिया को लोगों के लिए आसान एवं सुगम बना दिया है और 2022 के पद्म पुरस्कारों के लिए 4.80 लाख से अधिक प्रविष्टियां मिली थीं।
8 / 8
बयान के अनुसार स्व-नामांकन, ऑनलाइन नामांकन तथा गुमनाम नायकों का बड़ी संख्या में चयन एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ बना दिया है। 
टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीNational War Memorialदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज