समस्तीपुर लोकसभा सीटः नीतीश सरकार के दो मंत्री आमने-सामने, अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के सामने महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी!, चुनावी जंग रोचक

By एस पी सिन्हा | Published: April 5, 2024 05:48 PM2024-04-05T17:48:46+5:302024-04-05T17:51:38+5:30

Samastipur Lok Sabha seat: नीतीश सरकार के एक दूसरे मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को कांग्रेस टिकट दे सकती है।

Samastipur Lok Sabha seat live Two ministers Nitish government Ashok Choudhary's daughter Shambhavi Choudhary vs Maheshwar Hazari's son Sunny Hazari battle | समस्तीपुर लोकसभा सीटः नीतीश सरकार के दो मंत्री आमने-सामने, अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के सामने महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी!, चुनावी जंग रोचक

file photo

Highlightsजनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।अजय निषाद समेत कई अन्य लोगों को भी कांग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई गई।

Samastipur Lok Sabha seat: बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल, इस सीट पर नीतीश सरकार के दो मंत्रियों के बीच सीधी लड़ाई होगी। नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी पहले ही इस क्षेत्र से लोजपा(रामविलास) की प्रत्याशी बनायी जा चुकी हैं। अब नीतीश सरकार के एक दूसरे मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को कांग्रेस टिकट दे सकती है। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सन्नी हजारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही अजय निषाद समेत कई अन्य लोगों को भी कांग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सन्नी हजारी ने कहा कि पार्टी उन्हें जो काम देगी वे उसे पूरा करेंगे।

सनी हजारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला लिया

उन्होंने कहा कि पार्टी अगर समस्तीपुर से उन्हें अपना उम्मीदवार बनायेगी तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं, अखिलेश सिंह ने कहा कि सही समय पर सनी हजारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला लिया। इनको भी और इनके पिता को भी पता है कि जदयू ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है।

महेश्वर हजारी ने अपने बेटे को कांग्रेस में शामिल करवाया

उधर, महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के सवाल पर नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं वो कहां ज्वाइन किए। जब तक पूरे मामले की जानकारी नहीं होती, हम कुछ नहीं बता सकते। इस बीच कांग्रेस सूत्रों की मानें तो टिकट की डील तय होने के बाद ही महेश्वर हजारी ने अपने बेटे को कांग्रेस में शामिल करवाया है।

समस्तीपुर से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को टिकट दिया गया

वैसे महेश्वर हजारी अपने बेटे को पहले लोजपा (रामविलास) का टिकट दिलाने की कोशिशों में लगे थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ दिल्ली जाकर चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी। महेश्वर हजारी स्वर्गीय रामविलास पासवान के ममेरे भाई भी हैं। बावजूद इसके चिराग पासवान ने सन्नी हजारी को टिकट नहीं दिया। समस्तीपुर से मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को टिकट दिया गया है।

अशोक चौधरी अपनी बेटी शांभवी चौधरी के लिए मोर्चा संभाल चुके हैं

उधर, समस्तीपुर सीट पर कांग्रेस के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था। लिहाजा महेश्वर हजारी के बेटे मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। ऐसे में समस्तीपुर में अब नीतीश सरकार के दो मंत्रियों के बीच लड़ाई होने जा रही है। मंत्री अशोक चौधरी अपनी बेटी शांभवी चौधरी के लिए मोर्चा संभाल चुके हैं।

गुरुवार को उन्होंने अपनी निगरानी में बेटी से समस्तीपुर में रोड शो करवाया था। हालांकि महेश्वर हजारी खुलकर अपने बेटे के लिए प्रचार और मोर्चाबंदी नहीं कर सकते। लेकिन पर्दे के पीछे से महेश्वर हजारी ही बेटे को सांसद बनाने के लिए मोर्चा संभालेंगे।

Web Title: Samastipur Lok Sabha seat live Two ministers Nitish government Ashok Choudhary's daughter Shambhavi Choudhary vs Maheshwar Hazari's son Sunny Hazari battle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे