लाइव न्यूज़ :

नए मंत्रियों ने कार्यभार संभाला, जेपी नड्डा से मिलेंगे सभी, विकास पर फोकस, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 08, 2021 3:51 PM

Open in App
1 / 9
भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार संभाला। इससे पहले मंत्री ने श्रम मंत्रालय का प्रभार संभाला। यादव ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं। मैं श्रम मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल चुका हूं। अब मैंने पर्यावरण मंत्री के रूप में भी प्रभार संभाल लिया। मैं प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी को पूरा करने और मुझ पर जताये विश्वास पर खरा उतरने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं सभी अधिकारियों से मुलाकात करूंगा और अपना काम शुरू करूंगा।’’
2 / 9
अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री का प्रभार संभाल लिया। प्रभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंत्रालय के माध्यम से पिछले सात वर्षों में लोगों तक पहुंचने का महान काम किया है और वह इस विरासत को आगे ले जाने के इच्छुक हैं। ठाकुर ने कहा कि वह मंत्रालय के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री द्वारा मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”
3 / 9
ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिला है। वह भाजपा मुख्यालय भी गए।
4 / 9
नौकरशाह-उद्यमी से नेता बने अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को देश के नए रेल मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के पूर्व अधिकारी वैष्णव ने 15 वर्ष से अधिक समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्हें खासतौर से बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) की रूपरेखा बनाने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है जो उन्हें रेल क्षेत्र में भी मदद करेगा।
5 / 9
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ का हमेशा यही विचार रहा है, लेकिन पहले ‘गुमराही गैंग’ का दुष्प्रचार हावी था और अब संघ की सकारात्मक छवि बनती देख यह ‘गैंग’ बौखला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भागवत के बयान से समाज में जहां कहीं भी भ्रम की स्थिति होगी, वहां स्पष्टता का रास्ता साफ होगा।
6 / 9
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्र सरकार की टीका नीति की आलोचना किए जाने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि स्वदेशी टीका बनाने वाली दोनों कंपनियों के टीकों के प्रभाव पर सवाल उठाकर विपक्षी दलों ने लोगों के मन में ''संदेह'' पैदा कर दिया।
7 / 9
किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को विधि एवं न्याय मंत्रालय का कार्यभार संभाला। रिजिजू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में पूर्वोत्तर का एक प्रमुख चेहरा हैं। उन्हें बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में किए एक बड़े फेरबदल एवं विस्तार में केन्द्रीय मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। रिजिजू, रविशंकर प्रसाद की जगह लेंगे, जिन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया था।
8 / 9
प्रौद्योगिकी उद्यमी और कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने शहरी शासन तथा भूतपूर्व सैनिकों और सशस्त्र बलों के मुद्दों जैसे क्षेत्रों पर काम किया है। चंद्रशेखर का उच्च सदन में तीसरा कार्यकाल है। वायुसेना के एक पूर्व अधिकारी के 57 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर ने 2006 में राजनीति में प्रवेश किया था।
9 / 9
जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को किए गए बड़े फेरबदल एवं विस्तार में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार भी वह आज ही संभालेंगे। दोनों ही मंत्रालय सिंह के लिए नए नहीं है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में उन्होंने थोड़े समय के लिए दोनों की मंत्रालय संभाले थे। सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के संवेदनशील विभाग का प्रभार भी संभालते हैं। वह राज्य मंत्री हैं। वह कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंहज्योतिरादित्य सिंधियाअनुराग ठाकुरमुख्तार अब्बास नक़वीअमित शाहजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Political Crisis live: राजनीति में दरवाजे कभी भी बंद नहीं होते, भाजपा नीत खेमे में लौट सकते हैं नीतीश, बीजेपी नेता मोदी ने कहा

भारतRepublic Day 2024 Parade Live: 'सारे जहां से अच्छा' की धुन पर मार्च, कर्तव्य पथ पर दर्शक रोमांचित, देखें वीडियो

भारतAnant Sutra Republic Day 2024 Parade Live: क्या है ‘अनंत सूत्र’, कर्तव्य पथ पर वायरल, जानें क्यों चर्चा में, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2024 Parade Live: कई कीर्तिमान, टूटे रिकॉर्ड, अंतरिक्ष वैज्ञानिक से लेकर सरपंच तक, 13000 विशिष्ट मेहमान शामिल, जानिए 50 बड़ी बातें, देखें 20 वीडियो

भारतRepublic Day 2024: पीएम मोदी की पीली रंग की 'बंधनी' पगड़ी ने खींचा सबका ध्यान, जानें इसकी खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Political Crisis live: राजभवन जलपान में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी नहीं पहुंचे, गणतंत्र दिवस समारोह पर दूरियां साफ दिखीं

भारतPunjab: तीसरी बार पिता बनेंगे सीएम भगवंत मान, बोले मेरे घर खुशी आने वाली है

भारतRepublic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड में इन राज्यों की झांकियां रही बेहद खास, देखें तस्वीरें

भारतPM Kisan 16th Installment: 31 जनवरी से पहले किसान करा लें ये काम, आसानी से मिलेगी 16वीं किस्त

भारततन सिंह का जन्म शताब्दी समारोह मनाया जाएगा दिल्ली में, 1946 में रखी थी क्षत्रिय युवक संघ की नींव, जानिए उनके बारे में यहां पर