Punjab: तीसरी बार पिता बनेंगे सीएम भगवंत मान, बोले मेरे घर खुशी आने वाली है

By धीरज मिश्रा | Published: January 26, 2024 04:13 PM2024-01-26T16:13:12+5:302024-01-26T16:16:49+5:30

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर दी है। उन्होंने कहा कि मार्च में मेरे घर पर भी खुशी आने वाली है।

punjab cm bhagwant mann third time become father | Punjab: तीसरी बार पिता बनेंगे सीएम भगवंत मान, बोले मेरे घर खुशी आने वाली है

फाइल फोटो

Highlightsभगवंत मान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैंडॉ. गुरप्रीत कौर सात महीने की गर्भवती हैंभगवंत मान की पहली शादी से दो बच्चे हैं

Punjab:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर दी है। उन्होंने कहा कि मार्च में मेरे घर पर भी खुशी आने वाली है। मेरी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जहां एक तरफ उन्हें शुभ संदेश मिल रहे हैं तो कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

बताते चले कि मान जब पंजाब के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की। पहली शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। आइए जानते हैं अपनी दूसरी पत्नी के बारे में क्या बोले भगवंत मान

वीडियो में आगे भगवंत मान ने कहा कि मैं आज एक निजी घोषणा भी करना चाहता हूं। आपको यह हैरानी होगी कि मार्च में हमारे घर खुशी आने वाली है लेकिन हमने अभी तक यह जानने की कोशिश नहीं की पेट के अंदर लड़का है या लड़की। यह जांच नहीं करनी चाहिए। जो भी आए तंदरुस्त आए। उन्होंने कहा कि आप सभी यही दुआं करना कि बच्चा ठीक हो।

लड़का लड़की के चक्कर में नहीं पड़ना है। उन्होंने सभा में बैठे लोगों से भी कहा कि आप भी यह संदेश पहुंचाए कि लड़का लड़की में भेदभाव नहीं करना है।

पहली पत्नी से 8 साल पहले तलाक

भगवंत मान राजनीति में आने से पहले कॉमेडी किया करते थे। एक कॉमेडियन के तौर पर उनकी पहचान थी। हालांकि, धीरे धीरे वह राजनीति में आए। आम आदमी पार्टी से सांसद का चुनाव लड़ा और जीते। फिर, पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बने। लेकिन, इस बीच उनका परिवार पीछे छूट गए। पहली पत्नी से उनका तलाक साल 2015 में हुआ। पत्नी और दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। वहीं सीएम भगवंत मान अब अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं। 

Web Title: punjab cm bhagwant mann third time become father

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे