लाइव न्यूज़ :

ISRO ने लॉन्च किया देश का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S, अंतरिक्ष कार्यक्रम में भारत की नई शुरुआत

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: November 18, 2022 3:35 PM

Open in App
1 / 7
भारत ने चार साल पुराने एक स्टार्टअप द्वारा विकसित रॉकेट के जरिए तीन उपग्रहों को कक्षा में शुक्रवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया और इसी के साथ देश की अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र के प्रवेश का ‘प्रारंभ’ हो गया। अभी तक सरकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का ही इस पर आधिपत्य था। (फोटो: Twitter)
2 / 7
‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ द्वारा बनाए गए ‘विक्रम-एस’ का पहला मिशन सफल रहा। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई को श्रद्धांजलि देते हुए इस रॉकेट का नाम ‘विक्रम-एस’ रखा गया है। (फोटो: Twitter)
3 / 7
स्काईरूट एयरोस्पेस भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बन गयी है जिसने 2020 में केंद्र सरकार द्वारा अंतरिक्ष उद्योग को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में कदम रखा है। (फोटो: Twitter)
4 / 7
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने इसरो के मिशन नियंत्रण केंद्र से मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मुझे स्काईरूट एयरोस्पेस के मिशन प्रारंभ के सफलतापूर्वक पूरा होने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’ (फोटो: Twitter)
5 / 7
रॉकेट 89.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा और उसने 121.2 किलोमीटर की दूरी तय की, जैसी कि स्काईरूट एयरोस्पेस ने योजना बनाई थी। (फोटो: Twitter)
6 / 7
गोयनका ने कहा कि रॉकेट ने ‘‘योजना के अनुसार काम किया।’’ ‘स्पेस-एक्स’ चेन्नई से करीब 115 किलोमीटर दूर यहां इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे रवाना हुआ। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में ‘प्रारंभ’ का अनावरण किया था। इस मिशन के तहत दो घरेलू और एक विदेशी ग्राहक के तीन पेलोड को अंतरिक्ष में ले जाया गया। छह मीटर लंबा रॉकेट दुनिया के पहले कुछ ऐसे रॉकेट में शामिल है जिसमें घुमाव की स्थिरता के लिए 3-डी प्रिंटेड ठोस प्रक्षेपक हैं। (फोटो: Twitter)
7 / 7
गोयनका ने कहा, ‘‘यह भारतीय निजी क्षेत्र के एयरोस्पेस में प्रवेश करने की एक नई शुरुआत है और हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।’’ विक्रम-एस ने चेन्नई के स्टार्ट-अप ‘स्पेस किड्ज’, आंध्र प्रदेश के स्टार्ट-अप ‘एन-स्पेस टेक’ और आर्मेनियाई स्टार्ट-अप ‘बाजूमक्यू स्पेस रिसर्च लैब’ उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में उड़ान भरी। विक्रम-एस ने पेलोड को लगभग 500 किलोमीटर कम झुकाव वाली कक्षा में प्रक्षेपित किया। (फोटो: Twitter)
टॅग्स :इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोडाइकनाल सौर वेधशाला की 125वीं वर्षगांठ, इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार ने केएसओ 125 लोगो का अनावरण किया

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को अब आधिकारिक तौर पर कहा जाएगा 'शिव शक्ति'

भारतINSAT-3DS Mission: वाह, सुपर तस्वीरें, इनसैट-3डीएस ने किया कमाल, ‘6-चैनल इमेजर और 19-चैनल साउंडर’ द्वारा ली गईं तस्वीरें जारी, देखें

भारतISRO Chief S Somnath: इसरो प्रमुख सोमनाथ को कैंसर..., जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च हुआ उसी दिन

भारतGaganyaan Mission Astronauts: पीएम मोदी ने अंतरिक्ष में जाने के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा किया, इसरो के गगनयान मिशन का हिस्सा होंगे

भारत अधिक खबरें

भारतBihar LS polls 2024: बिहार में 'आया राम गया राम' बोलबाला, जदयू से राजद में आए बीमा भारती और अभय कुशवाहा को टिकट, आम कार्यकर्ता परेशान!

भारतBihar LS polls 2024: लालू-राबड़ी शासनकाल पर सवाल, एनडीए नेताओं ने कहा- 15 साल बिहार में जंगलराज!, 118 नरसंहार के लिए जिम्मेदार कौन

भारतLok Sabha Election 2024: सहारनपुर में जीत हासिल करना नहीं है आसान, इन उम्मीदवारों के बीच है काटे की टक्कर, जानें यहां

भारतPM Modi In Barmer: 'देश में घुसपैठिए आते हैं, तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है', इंडी गठबंधन पर बरसे मोदी

भारतBaramulla Lok Sabha Constituency Election 2024: बारामुल्ला-कुपवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन से टक्कर