ISRO Chief S Somnath: इसरो प्रमुख सोमनाथ को कैंसर..., जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च हुआ उसी दिन

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 4, 2024 02:31 PM2024-03-04T14:31:55+5:302024-03-04T15:34:33+5:30

ISRO Chief S Somnath: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

Isro chief s Somnath was diagnosed with cancer on the day Aditya-L1 launched | ISRO Chief S Somnath: इसरो प्रमुख सोमनाथ को कैंसर..., जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च हुआ उसी दिन

file photo

Highlightsलॉन्चिग के बाद इसका टेस्ट कराया।माहौल को खुद और परिवार ने संभाल कर रखा। आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया गया था।

ISRO Chief S Somanath: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है। आदित्य-एल1 लॉन्च के दिन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर का पता चला था। सोमनाथ ने कहा कि कैंसर का पता उस दिन चला, जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था। साक्षात्कार में सोमनाथ ने पुष्टि की है। आदित्य-एल1 मिशन के समय कैंसर से जूझ रहे थे। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय यह मेरे लिए स्पष्ट नहीं था, मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी।

जिस दिन आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया गया था। मुझे इसकी जानकारी हुई। बल्कि उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए भी एक झटका था। इस माहौल को खुद और परिवार ने संभाल कर रखा। लॉन्चिग के बाद इसका टेस्ट कराया। जांच और इलाज के लिए चेन्नई गया। एस सोमनाथ ने सर्जरी कराई और कीमोथैरेपी चलती रही। पूरा परिवार सदमे था।

लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। ट्रीटमेंट हुआ और सब कुछ ठीक है। डॉक्टर की निगरानी में हूं और दवाई चल रही है। इस दौरान परिवार और स्टॉफ ने पूरा सहयोग किया। इस इलाज में काफी समय लगेगा। मुझे इसके बारे में स्पष्ट समझ नहीं थी। तभी आदित्य-एल1 लॉन्च किया गया था। जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च हुआ, उस दिन सुबह मैंने एक स्कैन किया। तभी मुझे एहसास हुआ कि मेरे पेट में वृद्धि हो गई है।

Web Title: Isro chief s Somnath was diagnosed with cancer on the day Aditya-L1 launched

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :ISROAdityaइसरो