लाइव न्यूज़ :

10 जून का इतिहास: आज के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा था नया कीर्तिमान, जानिए देश-विदेश से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2020 09:54 IST

Open in App
1 / 17
भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए 10 जून के दिन का खास महत्व है। यही वह दिन है, जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है।
2 / 17
साल 1986 में भारतीय टीम जब इंग्‍लैंड दौरे पर गई थी तो पहले ही टेस्‍ट मैच में ऐसी अप्रत्‍याशित जीत मिल जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था। इस मैच में इंग्‍लिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्‍त की। इसके बाद इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज दूसरी पारी में 180 रन पर ही सिमट गए। ऐसे में भारत के पास मैच जीतने का बेहतरीन मौका था और उन्‍होंने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 136 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया और इतिहास रच दिया।
3 / 17
1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
4 / 17
1829 : ब्रिटेन की आक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 / 17
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
6 / 17
1931 : नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
7 / 17
1934 : सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
8 / 17
1940 : इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। (फाइल फोटो)
9 / 17
1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना। (फाइल फोटो)
10 / 17
1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु। (फाइल फोटो)
11 / 17
1967 : इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इज़राइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले येरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया। (फाइल फोटो)
12 / 17
1971 : अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया। (फाइल फोटो)
13 / 17
1972 : मुंबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्णत वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
14 / 17
1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की। (फाइल फोटो)
15 / 17
1999 : नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
16 / 17
2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के -2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ कर दिया। (फाइल फोटो)
17 / 17
2003 : नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च। (भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :क्रिकेटइजराइलपाकिस्तानचीनअमेरिकाकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो