लाइव न्यूज़ :

दिवाली त्योहारः खादी आयोग बेच रहा ऑनलाइन मिट्टी के दीये, एक माह में 10000 बिके, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2020 15:19 IST

Open in App
1 / 8
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने दिवाली के त्योहार से पहले महीने भर से कम समय में करीब 10 हजार दिये की बिक्री की है। आयोग ने कहा कि उसने इस साल पहली बार दिये की बिक्री की है।
2 / 8
आठ अक्टूबर को शुरू की गयी इसकी ऑनलाइन बिक्री के बाद महीने भर से कम समय में उसने 10,000 दियों की ऑनलाइन बिक्री की है।
3 / 8
आयोग ने आठ प्रकार के दिए पेश किए हैं। बारह दियों के एक सेट की कीमत 84 रुपये से शुरू होकर 108 रुपये के बीच है। आयोग दियों पर 10 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है।
4 / 8
खादी और ग्रामोद्योग आयोग की एक खास पहल ने कुम्हारों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं। दिवाली में केवीआईसी ने मिट्टी के दीयों की ऑनलाइन बिक्री शुरू की है।
5 / 8
राजस्थान के जैसलमेर और हनुमानगढ़ जिलों के सुदूर हिस्सों में इन कुम्हारों की ओर से बनाए गए मिट्टी के दीये खादी इंडिया के ई-पोर्टल की बदौलत देश के हर कोने तक पहुंच रहे हैं।
6 / 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम को सार्थक बनाने के लिए ऑनलाइन और स्टोर के माध्यम से दीया बेचने का फैसला किया।
7 / 8
 केवीआईसी से जुड़े कुम्हारों ने खुशी व्यक्त की है कि वे हर दीये की बिक्री पर 2 रुपये से 3 रुपये कमा रहे हैं, खादी के डिजाइनर दीये खादी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
8 / 8
केवीआईसी दिल्ली और अन्य शहरों में अपने आउटलेट के माध्यम से दीया और अन्य मिट्टी की वस्तुओं जैसे लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और अन्य सजावट के सामान भी बेच रहा है, ये मूर्तियां वाराणसी, राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों में कुम्हारों द्वारा बनाई जा रही हैं और कुम्हारों के लिए अच्छी आय का जरिया बन रही हैं।
टॅग्स :दिवालीनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला