लाइव न्यूज़ :

गिलोय के फायदे : बुखार, खांसी समेत इन चीजों में बेहद असरदार है गिलोय, जानें इसके फायदे

By संदीप दाहिमा | Published: April 23, 2021 7:09 AM

Open in App
1 / 9
आयुर्वेद में इसे बुखार की सर्वोत्तम औषधि माना गया है। गिलोय की पत्तियों और तनों से सत्व निकालकर इस्तेमाल में लाया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। यह स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है। अगर आप सुबह उठ कर इसकी छोटी सी डंडी को चबाकर खाएंगे, तो आपके लिए ये संजीवनी की तरह काम करेगी।
2 / 9
इसमें सूजन कम करने, शुगर नियंत्रित करने, गठिया, दमा और खांसी से लड़ने की क्षमता होती है। यह उल्टी, बेहोशी, कफ, पीलिया, सिफलिस, एलर्जी सहित अन्य त्वचा विकार से लड़ने में भी सहायक है।
3 / 9
इसके अलावा यह चर्म रोग, कमजोरी, गले का संक्रमण, खांसी, जुकाम, बुखार, टाइफायड, मलेरिया, डेंगू, पेट के कीड़े, सीने में जकड़न, जोड़ों में दर्द, रक्त विकार, निम्न रक्तचाप, टीबी, लीवर, किडनी, मूत्र रोग, डायबिटीज, गैस, खून की कमी, पीलिया और कुष्ठ रोग से भी बचाने में सहायक है।
4 / 9
माना जाता है कि गिलोय की पत्तियों का भूख बढ़ाने वाली पाकृतिक औषधि के रूप में खूब प्रयोग होता है। इसे नीम और आंवला के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी रोग जैसे एग्जिमा और सोराइसिस से राहत मिल सकती है।
5 / 9
जिन लोगों को पाइल्स यानि बवासीर की बीमारी है। उन्हें गिलोय के एक चम्मच चूर्ण को छाछ में मिलाकर लेना चाहिए। इससे खून आना बंद होगा। साथ ही दर्द में भी आराम मिल सकता है।
6 / 9
गिलोय का प्रयोग सांप या अन्य जहरीले जानवर के काटने पर शरीर में फैले विष को निकालने में भी किया जाता है। इसके लिए गिलोय की जड़ को पीसकर व्यक्ति को उसका रस पिलाना चाहिए। ऐसा करने से रोगी को उल्टी होगी। नतीजतन शरीर में मौजूद सारा जहर निकल जाएगा।गिलोय का प्रयोग सांप या अन्य जहरीले जानवर के काटने पर शरीर में फैले विष को निकालने में भी किया जाता है। इसके लिए गिलोय की जड़ को पीसकर व्यक्ति को उसका रस पिलाना चाहिए। ऐसा करने से रोगी को उल्टी होगी। नतीजतन शरीर में मौजूद सारा जहर निकल जाएगा।
7 / 9
गिलोय का उपयोग जोड़ों एवं गठिया के दर्द में भी बहुत लाभकारी है। इसके लिए गिलोय के तने का चूर्ण रोजाना दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होंगी।
8 / 9
गिलोय पुरानी खांसी को जड़ से खत्म करने में भी कारगर है। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच गिलोय का रस हर रोज सुबह पिएं। ऐसा करने से समस्या दूर हो जाएगी। अगर किसी को वायरल बुखार हो गया हो तो इसके लिए आधे गिलास पानी में 3 इंच गिलोय का तना कुट कर अच्छी तरह मिला लें और सुबह इसे छान पी लें।
9 / 9
गिलोय का प्रयोग रक्त शोधक के तौर पर भी होता है। इसलिए गिलोय को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। अब इसे छानकर शहद और मिश्री के साथ मिलाकर सुबह-शाम पिएं, इससे खून साफ हो जाएगा।
टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं, कोविड-19 के 188 नए केस, देखें राज्यवार आंकड़े

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1400, केरल में कोविड-19 के संक्रमण से तीन की मौत, 159 नए केस

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड को कंट्रोल करते हैं ये आयुर्वेदिक उपचार, स्वस्थ रहने के लिए आज से ही करें ये काम

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month 2024: थायराइड कंट्रोल करने में मदद करते हैं ये योगासन, आसान है तरीका

स्वास्थ्यThyroid Awareness Month: आयोडीन की कमी से थायराइड पर पड़ता है बुरा असर, जानें कैसे

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यजिम जाने से पहले और वर्कआउट के बाद क्या खाएं? यहां जानिए परफेक्ट प्री एंड पोस्ट वर्कआउट मील के बारे में

स्वास्थ्यगैस और पेट फूलने जैसी समस्या से परेशान हैं तो इन चीजों से दूर रहें, नाश्ते में भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यcervical cancer: सीमा सिंह ने 'सर्वाइकल कैंसर - मुक्त भारत' अभियान के तहत लाखों महिलाओं को जागरूक किया

स्वास्थ्यCervical Cancer: क्या होता है सर्वाइकल कैंसर जिसकी शिकार हुईं पूनम पांडे, जानें इस घातक बीमारी के बारे में सबकुछ

स्वास्थ्य2050 तक कैंसर के मामलों में 77% की वृद्धि होगी, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी