लाइव न्यूज़ :

SALAM Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर इलाज के बीच काम पर लौटीं हिना, फैंस कर रहे सलाम, तारा सुतारिया, कुशा कपिला ने किया चीयर, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 16, 2024 16:09 IST

Open in App
1 / 7
SALAM Hina Khan: ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित, छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा हिना खान काम पर लौट आईं और बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने पहली शूटिंग की है। ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज के लिए हिना का इलाज चल रहा है।
2 / 7
SALAM Hina Khan: ‘‘यह रिश्ता क्या कहलाता है'' धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने के बाद टेलीविजन उद्योग का एक लोकप्रिय चेहरा बन चुकीं हिना ने पिछले महीने सोशल मीडिया मंच ‘ इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बीमारी के बारे में बताया था।
3 / 7
SALAM Hina Khan: अभिनेत्री सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शुभचिंतकों को अपने इलाज और कीमोथैरेपी के बारे में जानकारी देती रहती हैं। सोमवार को एक नए वीडियो में हिना को, कैंसर का पता चलने के बाद पहली बार काम के लिए तैयार होते देखा गया। इसके लिए उन्होंने विग पहना हुआ था।
4 / 7
SALAM Hina Khan:अभिनेत्री ने अपने वीडियो के कैप्शन के जरिये प्रेरक संदेश देने का प्रयास किया है। उन्होंने लिखा, ''बीमारी का पता चलने के बाद मेरा पहला काम। बहुत कुछ चुनौतीपूर्ण है, खासकर जब जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो। इसलिए बुरे दिनों में खुद को आराम दें, यह ठीक है... आप इसके हकदार हैं।
5 / 7
SALAM Hina Khan: हालाँकि, अपने जीवन के अच्छे दिनों को न भूलें, चाहे वे कितने भी कम क्यों न हों, ये दिन अभी भी महत्व रखते हैं। बदलाव को स्वीकार करें, विषमताओं को अपनाएं और इसे सामान्य बनाएं।’’ उन्होंने कहा कि अगर शक्ति और ऊर्जा है तो काम को सामान्य बनाना महत्वपूर्ण है।
6 / 7
SALAM Hina Khan: हिना ने आगे लिखा, ''और इस बीमारी से जूझ रहे सभी खूबसूरत लोग याद रखें, यह आपकी कहानी है, यह आपका जीवन है। आप तय करते हैं कि इसे क्या बनाना है। हार न मानें और जो करना आपको पसंद है उसे खोजें। आपका काम, आपका जुनून। अगर आप नहीं जानते कि यह क्या है, तो इसे टटोलें। लेकिन अपने आप को वह ‘उपचार’ देना याद रखें जिसके आप हकदार हैं क्योंकि जो आपको पसंद है वह भी ‘उपचार’ ही है ।''
7 / 7
SALAM Hina Khan: हिना खान ने ‘‘हैक्ड’’ और ‘‘शिंदा शिंदा नो पापा'' जैसी कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया है।
टॅग्स :हिना खानकैंसरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच