लाइव न्यूज़ :

राजवीर सिंह राजपूत की फिल्म 'मछली' को मिला बेस्ट वेब सीरीज अवार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2023 20:54 IST

Open in App
1 / 5
बिहार की कहानी पर वेब सीरीज मछली को राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नंबर वन वेब सीरीज का अवार्ड मिला है जिस में मुख्य भूमिका में बिहार के मोतिहारी जिले से आने वाले अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जा रही है। इस वेब सीरीज की कहानी पुलिस ऑफिसर शशिकांत सहाय की है जिनकी पोस्टिंग मुंबई से बिहार होती है जहां उन्हें मिली इंफॉर्मेशन के बेस पर एक्शन लेते हैं और बदमाशों का एनकाउंटर करते हैं। लेकिन इसमें उन्हें सब कुछ ठीक नहीं लगता है और वह सच्चाई को सामने लाने के लिए स्केर्ड गेम्स मछली तक की जननी का सफर तय करते हैं।
2 / 5
वेब सीरीज 'मछली' में राजवीर सिंह राजपूत पुलिस ऑफिसर शशिकांत सहाय की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वेब सीरीज को सिया के राम, बाल शिव पृतजीविबल फेम निर्देशक अनिमेष वर्मा ने डायरेक्ट किया है जबकि प्रोड्यूसर भी वे अर्चना डी शर्मा के साथ खुद है, रतन झा ने वेब सीरीज 'मछली'' का छायांकन किया है। वेब सीरीज को लेकर राजवीर सिंह राजपूत ने कहा कि यह बेहद रोमांचक कहानी पर आधारित वेब सीरीज है। इस वजह से ही इस वेब सीरीज को राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नंबर वन वेब सीरीज का भी अवार्ड मिला है। राजवीर सिंह राजपूत की वेब सीरीज में एंट्री एक ऐसे ही डायलॉग के साथ होती है कि 'शराबबंदी का पालन हो रहा है या नहीं'।
3 / 5
आपको बता दें कि इस मजेदार वेब सीरीज की शूटिंग बिहार के कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, हाजीपुर और पटना जैसे खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। इसमें राजवीर सिंह राजपूत के साथ अमित जैक, राजेश राजा, अमरेंद्र अम्मू, राहुल आर्यन, तनु हाशमी, ईशा नारायण, अर्पित मिश्रा, संदीप यादव, शशांक शेखर और मनोज मुख्य भूमिका में है।
4 / 5
बात करें अगर बॉलीवुड अभिनेता राजवीर सिंह राजपूत की तो उन्होंने अब तक सब टीवी के लिए कृष्ण कन्हैया, स्टार प्लस के लिए तुम बिन जिया जाए ना और तू सूरज में सांझ पिया, दूरदर्शन के लिए चलो साफ करें, बिग मैजिक के लिए अकबर बीरबल, डीडी किसान के लिए जय हो भारतीय, सोनी टीवी के लिए क्राइम पेट्रोल, चिड़ियाघर, सावधान इंडिया जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।
5 / 5
एक्टर राजवीर डिजनी हॉट स्टार के लिए स्काइप लाइव और बिटकॉइन वेब सीरीज भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, वे अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टार वेब सीरीज ''सेक्रेड गेम्स'' मूवी में नजर आए हैं। इसके अलावा अल्ट बालाजी के लिए निमृत कौर और जूही चावला के साथ The Test Case भी उन्होंने किया है।
टॅग्स :वेब सीरीजफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई