लता मंगेशकरः शोक में डूबा विश्व जगत, रो-रो कर फैंस का बुरा हाल By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 06, 2022 6:39 PMOpen in App1 / 7प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई पहुंचे। पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए हवाई अड्डे पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। (Photo: Twitter/ANI)2 / 7तिरंगे में लिपटे सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे एक ट्रक से अंतिम संस्कार के लिए रविवार शाम दक्षिण मुंबई में उनके आवास से दादर के शिवाजी पार्क ले जाया गया। वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। (Photo: Twitter/ANI)3 / 7करीब आठ किमी दूर स्थित शिवाजी पार्क के लिए गायिका के पार्थिव शरीर को ले जाया गया। (Photo: Twitter/ANI)4 / 7सुर साम्राज्ञी जब अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और काफिला आगे बढ़ता गया। (Photo: Twitter/ANI)5 / 7अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, गीतकार जावेद अख्तर और फिल्मकार संजय लीला भंसाली सहित अन्य ने दक्षिण मुंबई में पेड्डार रोड स्थित मंगेशकर के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। (Photo: Twitter/ANI)6 / 7पुलिस और सेना ने मंगेशकर को औपचारिक सलामी दी और एक बैंड ने राष्ट्रगान बजाया। इसके बाद मंगेशकर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक पर रखा गया और उसमें गायिका की एक विशाल तस्वीर भी रखी गई। (Photo: Twitter/ANI)7 / 7शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। (Photo: Twitter/ANI) और पढ़ें Subscribe to Notifications