लाइव न्यूज़ :

हमारी निगाह अर्जेंटीना दौरे में भी अजेय रहने पर : मनप्रीत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:21 IST

Open in App

बेंगलुरू, 31 मार्च यूरोप दौरे में अजेय रहने से भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है और कप्तान मनप्रीत सिंह ने उम्मीद जतायी कि अर्जेंटीना दौरे में भी टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहेगी।

भारत की 22 सदस्यीय टीम आज सुबह ब्यूनस आयर्स के लिये रवाना हुई जो उसका 2021 में दूसरा दौरा है। इससे पहले उसने पिछले महीने यूरोप का दौरा किया था जहां वह जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के विरुद्ध अजेय रही थी।

एक साल बाद टीम में वापसी करने वाले मनप्रीत ने कहा कि टीम शीर्ष स्तर की टीम से भिड़ने को लेकर उत्साहित है।

मनप्रीत ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी हॉकी नहीं खेलना बड़ा झटका था लेकिन महामारी के कारण प्रत्येक टीम के साथ ऐसा हुआ।’’

अर्जेंटीना के इस दौरे में भारतीय टीम मेजबान टीम के खिलाफ कुल छह मैच खेलेगी। इनमें एफआईएच प्रो लीग के दो मैच भी शामिल हैं जो 11 और 12 अप्रैल को खेले जाएंगे।

मनप्रीत ने कहा, ‘‘मैं निजी कारणों से यूरोप दौरे पर नहीं जा पाया था लेकिन मैंने मैचों पर करीबी नजर रखी तथा जर्मनी और ब्रिटेन के विरुद्ध प्रदर्शन उत्साहनजक रहा। हमारी निगाह अब एक और अजेय दौरे पर टिकी है। ’’

यह दौरा तोक्ये ओलंपिक खेलों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। मनप्रीत का मानना है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिये खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दौरे के लिये कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है और मेरा मानना है कि यह एक शीर्ष स्तर की टीम के खिलाफ खुद को साबित करने का उनके पास बेहतरीन मौका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!