लाइव न्यूज़ :

तोक्यो के प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और आत्मविश्वास आया: नेहा गोयल

By भाषा | Updated: September 25, 2021 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नेहा गोयल ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में प्रेरणादायी प्रदर्शन से उनकी टीम की मानसिकता बदल गई है और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास आया है।

भारतीय टीम ओलंपिक में अपना पहला पदक जीतने से चूक गई लेकिन तोक्यो खेलों में चौथे स्थान पर रहते हुए खेलों के महाकुंभ के इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

नेहा ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में हमारे प्रदर्शन से हमारी मानसिकता बदली और हमें दुनिया की किसी भी टीम से भिड़ने का आत्मविश्वास मिला। क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से हमारी मानसिकता बदली।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस मैच से पहले आस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर पूल में शीर्ष पर रहा था। उन्हें हराने से काफी आत्मविश्वास मिला जो आगे बढ़ते हुए हमारे साथ रहेगा जब हम भविष्य में महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में खेलने की तैयारी करेंगे।’’

तोक्यो खेलों के साथ ओलंपिक में पदार्पण करने वाली नेहा के लिए ओलंपिक में हिस्सा लेना करियर की बड़ी उपलब्धि थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक से पहले मैं नर्वस थी लेकिन काफी उत्साहित भी। जब से मैंने हॉकी खेलना शुरू किया तभी से ओलंपिक में खेलना मेरा सपना था। मैं पहली बार ओलंपिक में खेल रही थी इसलिए मैंने अपने ऊपर अधिक दबाव नहीं लिया और लम्हे का लुत्फ उठाया।’’

नेहा ने कहा, ‘‘ओलंपिक से पहले अर्जेन्टीना और जर्मनी के हमारे दौरों से भी मेरा मनोबल बढ़ा था जहां मेरा मानना था कि हम कुछ काफी अच्छी टीमों को टक्कर दे पाए।’’

नेहा अब चाहती है कि वह अपने व्यक्तिगत खेल को निखारें जिससे कि भविष्य की प्रतियोगिताओं में टीम की सफलता में अधिक योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हमारा अगला लक्ष्य अगले साल एशियाई खेलों और विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है। मैं अपने खेल पर काम करना जारी रखूंगी जिससे कि टीम की सफलता में योगदान देना जारी रख सकूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!