लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को लेकर बयान पर नहीं देंगे इस्तीफा तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के प्रमुख

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:11 IST

Open in App

तोक्यो, चार फरवरी (एपी) इस सप्ताह महिलाओं के बारे में अपमानजनक बयानबाजी के कारण विवाद में फंसे तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष ने गुरूवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे ।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशिरो मोरी को लेकर इस नये विवाद से आयोजन समिति बचना चाहती है क्योंकि कोरोना महामारी के बीच ओलंपिक का आयोजन ही बड़ी चुनौती है । एक साल के लिये टलने के बाद खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे ।

मोरी ने कहा ,‘‘ मैं इस्तीफे की नहीं सोच रहा हूं । मैं काफी मेहनत कर रहा हूं और सात साल से की है । इस्तीफा कतई नहीं दूंगा।’’

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी कहा कि वह मोरी का इस्तीफा नहीं मांगेगी । इसने कहा कि उनका माफी मांग लेना काफी है ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार इस सप्ताह के शुरूआत में जापानी ओलंपिक समिति के निदेशक मंडल की आनलाइन बैठक में मोरी ने कहा कि महिलायें बैठक में बहुत बातें करती है । उनके इस बयान से जापान में बड़ा विवाद पैदा हो गया ।

मोरी ने कहा ,‘‘ यह बयान काफी अनुचित और ओलंपिक तथा पैरालम्पिक की भावना के विपरीत है । मैं इसे वापिस लेता हूं । मैं इसके लिये माफी मांगता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!