लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला फुटबॉल टीम बुधवार को मैत्री मैच में स्वीडन की शीर्ष स्तर की टीम से भिड़ेगी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:11 IST

Open in App

स्टाकहोम, 19 अक्टूबर तीन अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला फुटबॉल टीम बुधवार को यहां स्वीडन की शीर्ष स्तर की टीम हैमरबी आईएफ से मैत्री मैच में भिड़ेगी।

स्वीडन में भारतीय टीम को दो मैत्री मैच खेलने हैं जिसमें से यह पहला मुकाबला होगा।

भारत ने अगले साल होने वाले महिला एशियाई कप की तैयारी में चार मैच खेले जिसमें टीम यूएई, बहरीन (5-0) और चीनी ताइपे (1-0) को हराने में सफल रही जबकि ट्यूनीशिया के खिलाफ उसे 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

गोलकीपर अदिति चौहान ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘स्वीडन में हमारे सामने बड़ी चुनौती होगी लेकिन लड़कियां प्रत्येक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हाल के मैचों में मिले नतीजों से हमारी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।’’

भारतीय टीम ने स्वीडन के कोच थॉमस डेनर्बी के मार्गदर्शन में खेलते हुए चार अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में 10 गोल दागे जबकि उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ। भारत ने तीन जीत दर्ज की जबकि एक मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!