लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने शुरूआती झटको से उबरते हुए लंच तक तीन विकेट पर 102 रन बनाये

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:23 IST

Open in App

सेंचुरियन, 26 दिसंबर (एपी) धनंजय डि सिल्वा (नाबाद 32) और दिनेश चांदीमल (नाबाद 13) की चौथे विकेट के लिये 48 रन की अटूट साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को लंच तक तीन विकेट पर 102 रन बना लिये।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद श्रीलंका टीम एक समय तीन विकेट पर 54 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन इसके बाद डि सिल्वा और चंदीमल ने और नुकसान नहीं होने दिया।

दोनों टीमें लगभग एक साल के बाद टेस्ट मैच खेल रही है। कप्तान दिनुथ करुणारत्ने (22) पदार्पण कर रहे लुथो सिपाम्ला के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया और चार चौके लगाकर टीम को तेज शुरूआत दिलायी। लेकिन लुंगी एनगिडी की गेंद उनके बल्ले को छूकर विकट से टकरा गयी।

कुशल मेंडिस (12) और सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा (16) को क्रमश: एनरिज नोर्जे और विआन मुलदर ने पवेलियन भेजा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखने में नाकाम रहे।

डि सिल्वा ने 42 गेंद की अब तक की पारी में 32 रन बनाये जिससे श्रीलंका ने पहले दिन के शुरूआती सत्र में चार से अधिक के रन रेट से रन जुटाये।

दो मैचों की इस श्रृंखला से दक्षिण अफ्रीका में लगभग एक साल के बाद टेस्ट मैचों की वापसी हो रही है। कोविड-19 मामलों के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के रद्द होने के बाद एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल पर नजरें रहेंगी।

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के पिछले दौरे पर टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचा था। श्रीलंका ऐसा करने वाली पहला एशियाई देश बना था।

टेस्ट कप्तान के तौर पर क्विंटन डिकॉक का यह पहला मैच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!