लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले मुट्ठी बनाकर हाथ उठाया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:44 IST

Open in App

सेंचुरियन, 26 दिसंबर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के शुरू होने से पहले देश के रंगभेद के खिलाफ संघर्ष को स्वीकारते हुए मुट्ठी बनाकर हाथ उठाया लेकिन दुनिया भर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान से जुड़े घुटने के बल बैठने से परहेज किया।

क्विंटन डि कॉक की अगुआई में खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्र गान गाने के बाद अपनी मुट्ठी उठायी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम पर दुनिया भर में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन करने के लिये दबाव बना रहा था लेकिन खिलाड़ियों ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में मुट्ठी उठाने का भी इतिहास रहा है।

खिलाड़ियों ने बयान में कहा, ‘‘हमारे इतिहास में मुट्ठी बनाकर उठाया हाथ भी ताकतवर संकेत है जो नेल्सन मंडेला के 1990 में जेल से रिहाई पर मंडेला और विनी मंडेला की फोटो में भी दिखाया गया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में यह जीत, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष को स्वीकार करने, बराबरी, न्याय और स्वतंत्रता के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता का शक्तिशाली संकेत था जबकि हमारी टीम के प्रत्येक सदस्य की धार्मिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का सम्मान करना भी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!