लाइव न्यूज़ :

इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के ख्रिलाफ ओलंपिक अभियान शुरू करेंगी सिंधू

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:42 IST

Open in App

तोक्यो, 14 जुलाई विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को इजराइल की पोलिकारपोवा सेनिया के खिलाफ करेंगी।

रियो ओलंपिक 2016 के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ शिकस्त झेलनी वाली सिंधू को आसान ग्रुप जे में रखा गया है जिसमें हांगकांग की च्युंग एनगान यी को भी जगह मिली है।

एनगान यी दुनिया की 34वें जबकि पोलिकारपोवा 58वें नंबर की खिलाड़ी है।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है।

तोक्यो खेलों के आयोजकों ने बुधवार को प्रतियोगिता के पहले दो दिनों का कार्यक्रम जारी किया।

पुरुष एकल में बी साई प्रणीत को ग्रुप डी के अपने पहले मैच में इजराइल के ही मिशा जिल्बरमैन से भिड़ना है। यह मुकाबला प्रतियोगिताओं के पहले दिन 24 जुलाई को खेला जाएगा। प्रणीत को छठी वरीयता दी गई है।

एकल में प्रत्येक ग्रुप का शीर्ष खिलाड़ी नॉकआउट में जगह बनाएगा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ग्रुप ए के अपने पहले मैच में ली यैंग और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की जोड़ी से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!