लाइव न्यूज़ :

शमी और जडेजा ने स्कॉटलैंड को 85 रन पर समेटा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:35 IST

Open in App

दुबई, पांच नवंबर मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के मैच में शुक्रवार को स्कॉटलैंड को 17 . 4 ओवर में 85 रन पर आउट कर दिया ।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 33वें जन्मदिन पर टूर्नामेंट में पहली बार टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही स्पैल में खतरनाक गेंदबाजी करके स्कॉटलैंड को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी ।

बुमराह इसके साथ ही युजवेंद्र चहल (65 विकेट) को पछाड़कर इस प्रारूप में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए ।

सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसी (19 गेंद में 24 रन) ने बुमराह को स्क्वेयर लेग पर छक्का और वरूण चक्रवर्ती को चौका लगातर हाथ खोलने के संकेत दिये । स्कॉटिश कप्तान काइल कोएत्जर (1) को बुमराह ने पहले यार्कर डाली और फिर धीमी गेंद पर बोल्ड किया ।

मोहम्मद शमी ने मुंसी को पवेलियन भेजा । शमी और जडेजा ने 15 . 15 रन देकर तीन तीन विकेट लिये । जडेजा ने मैथ्यू क्रॉस (दो), रिची बेरिंगटन (0) और माइकल लीस्क (12 गेंद में 21 रन) को आउट किया ।

स्कॉटलैंड का स्कोर दस ओवर के बाद चार विकेट पर 44 रन था । इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुड़कर नहीं देखा ।

कालम मैकलियोड ने 28 गेंद में 16 रन बनाये जिसके बाद शमी ने पारी का अंत कर दिया ।

स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने नामीबिया और अफगानिस्तान जैसी कमोबेश कमजोर टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था ।

भारत के लिये रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन देकर एक विकेट लिया जबकि वरूण चक्रवर्तीने 15 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!