लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के टूर्नामेंट में सेरेना की आसान जीत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 16:07 IST

Open in App

मेलबर्न, एक फरवरी (एपी) काफी समय से अपने 24वें ग्रैंडस्लैम एकल खिताब का इंतजार कर रही सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये खेले जा रहे टूर्नामेंट के पहले दौर में डारिया गावरिलोवा को 6 . 1 , 6 . 4 से हराया ।

सेरेना ने 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है और वह उनका 23वां एकल खिताब था । वह 24 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब के मार्गरेट कोर्ट के रिकार्ड की बराबरी की दहलीज पर है ।

इससे पहले अमेरिका की ही कोको गॉ को डब्ल्यूटीए गिप्सलैंड ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत के लिये काफी संघर्ष करना पड़ा ।

गॉ ने जिल टेइकमैन को 6 . 3, 4 . 7, 7 . 6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया । इसी टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में आस्ट्रेलिया की डेस्टानी एयावा ने श्लोए पाकेत को 6 . 1, 4 . 6, 6 . 4 से मात दी ।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा । कोरोना महामारी संबंधी पृथकवास प्रोटोकॉल के कारण इसे तीन सप्ताह देरी से शुरू किया जा रहा है ।

इससे पहले छह टूर्नामेंट अभ्यास के लिये होने हैं जिनमें सबसे बड़ा एटीपी कप टीम पुरूष टेनिस टूर्नामेंट है जो मंगलवार से खेला जायेगा । इनके अलावा ग्रेट ओशन रोड ओपन और मर्रे रिवर ओपन भी खेले जाने हैं ।

महिलाओं के लिये गिप्सलैंड ट्रॉफी के अलावा यारा वैली क्लासिक और ग्राम्पियंस ट्रॉफी भी है ।

यारा रिवर क्लासिक में अनास्तासिया पी ने जापान की मिसाकी दोइ को 6 . 1, 6 . 4 से हराया । अमेरिका की डेनियेले कोलिंस ने नीना स्टोयानोविच को 6 . 2, 6 . 1 से मात दी । वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा मार्टिच ने वेरा लापको को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से हराया ।

मर्रे रिवर ओपन में फ्रांस के कोरेंटिन एम ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 3 . 6, 6 . 4, 6 . 4 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!