लाइव न्यूज़ :

ओडिशा एफसी को हराकर एससी ईस्ट बंगाल ने दर्ज की सत्र की पहली जीत

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:53 IST

Open in App

वास्को, तीन जनवरी एससी ईस्ट बंगाल ने पहले हाफ में किए दो गोल की बदौलत सोमवार को ओडिशा एफसी को 3-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सीजन में पहली जीत दर्ज की।

तिलक मैदान स्टेडियम में पहले हाफ में ईस्ट बंगाल की टीम पूरी तरह हावी रही। टीम ने इस हाफ में 2-0 की बढ़त बनाई। पहला गोल एंथनी पिल्किंगटन ने और दूसरा गोल जैक्स मगोमा ने किया। दूसरे हाफ में एससी ईस्ट बंगाल के लिए तीसरा गोल अपना पदार्पण मैच खेलने उतरे स्थानापन्न खिलाड़ी ब्राइट एनोबखारे ने दागा। ओडिशा के लिए उसका एकमात्र गोल डिएगो मौरिसियो ने 90वें मिनट में किया।

एससी ईस्ट बंगाल की आठ मैचों में यह पहली जीत है। टीम अब छह अंकों के साथ तालिका में 10वें नंबर पर है। उसे अभी तक चार मैचों में हार मिली है जबकि उसने तीन ड्रॉ भी खेले हैं।

ओडिशा को आठ मैचों के बाद अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। टीम की यह छठी हार थी और वह दो अंकों के साथ सबसे नीचे 11वें नंबर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!