लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड का दमदार प्रदर्शन जारी, मालोर्का को 6-1 से शिकस्त दी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:59 IST

Open in App

मैड्रिड, 23 सितंबर (एपी) मार्को एसेनसियो की हैट्रिक और करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में मालोर्का को 6-1 से करारी शिकस्त दी।

यह रीयाल मैड्रिड की सभी प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवीं और ला लिगा में लगातार चौथी जीत है। इससे उसके छह मैचों में 16 अंक हो गये हैं और वह मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक आगे शीर्ष पर है।

बेंजेमा और विनिसियस जूनियर ने अभी तक रीयाल की जीत में अहम भूमिका निभायी थी। बेंजेमा ने तीसरे और 78वें मिनट में गोल करके लीग में वर्तमान सत्र में अपने कुल गोल की संख्या आठ पर पहुंचायी।

एसेनसियो ने 24वें, 29वें और 55वें मिनट में गोल किये। इस्को 84वें मिनट में टीम की तरफ से छठा गोल दागा। मालोर्का के लिये एकमात्र गोल दक्षिण कोरिया के ली कांग इन ने 25वें मिनट में किया।

अन्य मैचों में सेविला ने पहले 22 मिनट के अंदर तीन गोल करके वेलेंसिया को 3-1 से हराया जबकि विल्लारीयाल ने एल्ची को 4-1 से हराकर सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!