लाइव न्यूज़ :

प्रकाश पादुकोण और एनएससीआई ने बैडमिंटन कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की खेल प्रबंधन कंपनी (पीएसएम) ने भारतीय राष्ट्रीय खेल क्लब (एनएससीआई) के साथ मिलकर मंगलवार को यहां बैडमिंटन कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया।

पूर्व ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियन पादुकोण ने एनएससीआई में कोचिंग और खेल की सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव अतुल मारू और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रदीप गंधे भी उपस्थित थे।

पीएसएम और एनएससीआई का लक्ष्य प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन कोचिंग कार्यक्रम को देश के इस क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स’ बनाना है।

इस अवसर पर पादुकोण ने कहा, ‘‘बैडमिंटन न केवल मुंबई बल्कि महाराष्ट्र में भी बहुत लोकप्रिय खेल रहा है।’’

बेंगलुरू में रहने वाले इस 66 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "हम तीन स्तरों की कोचिंग से शुरुआत करेंगे और फिर पीएसएम का मुख्य उद्देश्य सभी केंद्रों पर कोचिंग का मानकीकरण करना है।"

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही प्रशिक्षकों के लिये एक शिक्षा कार्यक्रम शुरू कर रखा है और हमने पिछले दो वर्षों में 450 से अधिक कोच को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्रशिक्षित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!