लाइव न्यूज़ :

कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी से पंत में निखार आएगा : पोंटिंग

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में टीम की अगुवाई करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी का लुत्फ उठाएंगे।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण पंत को आगामी आईपीएल के लिये दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है।

पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी की मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अतिरिक्त जिम्मेदारी का पूरा लुत्फ उठाएगा। वह उस तरह का इंसान है जो जिम्मेदारी पसंद करता है, जिसे नेतृत्व करना पसंद है, इसलिए मैं यह देखने के लिये वास्तव में उत्सुक हूं कि वह जिम्मेदारी कैसे संभालता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसकी मदद करेंगे लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि उसे बहुत अधिक मदद की जरूरत पड़ेगी। ’’

इस पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि नव नियुक्त कप्तान की सहायता करना कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों के काम का हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर हम पहले मैच से पूर्व ऋषभ से उसकी कप्तानी के बारे में बात कर सकते हैं तो फिर हमें टूर्नामेंट शुरू होने पर इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। टूर्नामेंट शुरू होने पर आप कप्तान के ऊपर सुझावों का बोझ नहीं बनाना चाहोगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!