लाइव न्यूज़ :

ओलंपियन बाबर, राउत महाराष्ट्र एथलेटिक्स संघ की कार्यकारी समिति में शामिल

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर लंबी दूरी की धाविका ओलंपियन ललिता बाबर और कविता राउत को दो समितियों के अध्यक्ष के रूप में नामित किए जाने के बाद महाराष्ट्र एथलेटिक्स संघ (एमएएच) की कार्यकारी समिति का सदस्य बनाया गया।

संघ के महासचिव सतीश उचिल ने यहां जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि राउत एथलेटिक्स आयोग की अध्यक्ष बनीं है तो वहीं बाबर अनुशासन समिति की अध्यक्ष होंगी।

एमएएच के रविवार को हुए चुनाव में फिर से अध्यक्ष चुने गये आदिले सुमरिवाला ने कहा कि यह भारतीय खेलों में एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ है क्योंकि कि ओलंपियन और कई अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को राज्य संघ के विभिन्न समितियों या आयोगों के अध्यक्ष के पद के लिए नामांकित किया गया है।

पूर्व ओलंपियन और भारतीय एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुमरिवाला ने कहा कि समितियों के अध्यक्ष होने के आधार पर, राउत और बाबर संघ की कार्यकारी समिति के अभिन्न हिस्सा होंगे।

राउत ने 2010 के एशियाई खेलों में क्रमशः 10000 मीटर और 5000 मीटर में रजत और कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य भी जीता था।

बाबर ने 2014 एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में कांस्य जीता था। वह 2016 ओलंपिक और 2015 विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने में सफल रहीं थी। वह 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी (नौ मिनट 19.76 सेकेंड) है।

सुमिरवाला, बाबर और राउत के अलावा, ओलंपियन रचिता मिस्त्री और आनंद मेनेजेस भी कार्यकारी समिति का हिस्सा होंगे। मिस्त्री महिला समिति की अध्यक्ष होंगी, जबकि मेनेजेस मैराथन और रोड रेस समिति के प्रमुख होंगे।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट और एशियाई पदक विजेता होमियार मिस्त्री चयन समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि एक अन्य अंतरराष्ट्रीय एथलीट शरद सूर्यवंशी वरिष्ठ संयुक्त सचिव बने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!