लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेगा उत्तर कोरिया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:55 IST

Open in App

सियोल, छह अप्रैल (एपी) उत्तर कोरिया ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेगा ।

उत्तर कोरिया के खेल मंत्रालय की एक वेबसाइट ने कहा कि 25 मार्च को राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया । सदस्यों का मानना था कि कोरोना महामारी के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है ।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने मंगलवार को इस फैसले पर खेद जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि तोक्यो ओलंपिक दोनों कोरियाई देशों के आपसी संबंध बेहतर करने का एक जरिया साबित होंगे ।

जापान की ओलंपिक मंत्री तामायो मारूकावा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें अभी इसकी पुष्टि का इंतजार है और वह तुरंत इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती । जापान की ओलंपिक समिति ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अभी उसे इस बात की सूचना नहीं दी है कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेगा ।

उत्तर कोरिया ने 2018 में दक्षिण कोरिया में हुए शीतकालीन ओलंपिक में 22 खिलाड़ियों को भेजा था । सरकारी अधिकारियों, कलाकारों, पत्रकारों के अलावा महिलाओं के ‘चीयरिंग ग्रुप’ में 230 सदस्य थे । उन खेलों में उत्तर और दक्षिण कोरिया ने एकीकृत कोरियाई प्रायद्वीप के प्रतीक नीले नक्शे के तले साथ में मार्च किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!