लाइव न्यूज़ :

अगली बार सैमसन दस गज और आगे मारकर हमें जीत दिलायेगा : संगकारा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 12:21 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स टीम के निदेशक कुमार संगकारा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आखिरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने के संजू सैमसन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उसे जिम्मेदारी लेते देखना अच्छा लगा ।

कप्तान सैमसन ने 63 गेंद में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन बनाये लेकिन आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह को छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गए। पंजाब ने वह मैच चार रन से जीता ।

रॉयल्स को आखिरी दो गेंद में पांच रन चाहिये थे लेकिन पांचवीं गेंद पर सैमसन ने रन लेने से इनकार करके क्रिस मौरिस को वापिस भेज दिया ।

संगकारा ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ संजू को भरोसा था कि वह टीम को जीत तक ले जायेगा और वह करीब करीब ले भी गया । आखिरी गेंद पर वह पांच या छह गज पीछे रह गया वरना वह छक्का ही होता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ संजू को ऐसा करते देखकर अच्छा लगा । आप एक रन से चूकने की बात कर सकते हैं लेकिन मेरे लिये अहम बात खिलाड़ी का खुद पर भरोसा और प्रतिबद्धता है । संजू ने मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी ली लेकिन कुछ गज से चूक गया । अगली बार वह दस गज आगे मारकर हमें जीत दिलायेगा ।’’

यह पूछने पर कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कैसे कर सकता है, संगकारा ने कहा ,‘‘ जब आपकी शुरूआत शानदार होती है तो हर कोई निरंतरता की बात करता है । यह समझना होगा कि मैच दर मैच इसमें फर्क होता है । मैं चाहता हूं कि वह इस समय पूरी तरह से चिंतामुक्त होकर अगली गेंद के बारे में सोचे ।’’

उन्होंने तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और बल्लेबाज रियान पराग की भी तारीफ की । उन्होंने कहा ,‘‘ रियान खास खिलाड़ी है और यह सभी ने देखा । शमी ने अपने सारे अनुभव के साथ उसे बम्पर डाली और रियान बल्ला अड़ा नहीं सका । मुझे रियान को बेखौफ होकर खेलते देखना अच्छा लगता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सकारिया ने इतने ऊंचे स्कोर वाले मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की और शार्ट फाइन लेग पर शानदार कैच लपका । ’’

सकारिया के लिये यह कठिन समय था जिसके छोटे भाई ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी । उस समय वह मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहा था । एक टेंपो चालक के बेटे सकारिया को रॉयल्स ने एक करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!