लाइव न्यूज़ :

नटराजन के कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आने का खेल पर असर नहीं पड़ा : बेलिस

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:20 IST

Open in App

दुबई, 23 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि तेज गेंदबाज टी नटराजन के कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाये जाने का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम का प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ क्योंकि खिलाड़ी इस तरह की परिस्थितियों के आदी हैं।

सनराइजर्स की टीम के बाकी सदस्यों का परीक्षण नेगेटिव आने के बाद ही यह मैच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने आठ विकेट से जीत दर्ज की।

बेलिस ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे मैच के परिणाम पर असर पड़ा होगा। उन्होंने (दिल्ली) हमसे कई बेहतर खेल दिखाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नटराजन को मैच में खेलना था लेकिन ये सभी पेशेवर खिलाड़ी हैं। किसी भी मैच से पूर्व कोई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो सकता है और उसकी जगह नये खिलाड़ी को उतारना पड़ता है। इसलिए सभी खिलाड़ी ऐसी परिस्थितियों के आदी हैं। मुझे उम्मीद है कि नट्टू (नटराजन) जल्द ही इससे उबर जाएगा।’’

बेलिस ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने पिच का अच्छा उपयोग किया और अपनी टीम की जीत का श्रेय उन्हें जाता है।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (37 रन देकर तीन) और एनरिच नोर्जे (12 रन देकर दो) ने शानदार गेंदबाजी की जिससे दिल्ली ने सनराइजर्स को नौ विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये। दिल्ली ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

बेलिस ने कहा, ‘‘दिल्ली को श्रेय दीजिए। उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनके पास विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और आज का दिन उनका था। उनके गेंदबाजों ने विकेट का अच्छा उपयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!