लाइव न्यूज़ :

नागल ने 2021 सत्र हार के साथ शुरू किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:53 IST

Open in App

मेलबर्न, एक फरवरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने 2021 सत्र का आगाज मर्रे रिवर ओपन के पहले दौर में सोमवार को रिकार्डस बर्कानिस से सीधे सेटों में हार के साथ किया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले खेले जा रहे इस एटीपी 250 टूर्नामेंट में नागल अपने प्रतिद्वंद्वी के समाने चुनौती नहीं पेश कर सके और उन्होंने 2-6, 2-6 से मुकाबला गंवा दिया।

विश्व रैंकिंग (पुरुष एकल) में 139वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज लिथुआनिया के खिलाड़ी के खिलाफ दो ब्रेक हासिल किये लेकिन मौकों को भुनाने में नाकाम रहे। उन्होंने चार बार अपने सर्विस भी गंवाये।

साल के पहले ग्रैंडस्लैम के लिए यहां पहुंचे खिलाड़ियों में जिन्होंने पृथकवास अवधि को पूरा कर लिया है उनके लिये यह पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला है।

सख्त पृथकवास में रहे रोहन बोपन्ना ने डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन के साथ जोड़ी बनायी है। यह जोड़ी इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारी जेम्स डकवर्थ एवं मार्क पोलमैंस के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेगी।

बोपन्ना बिना किसी मैच अभ्यास के इस मुकाबले में उतरेंगे। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें 14 दिनों तक अपने कमरे में रहना था। वह 30 जनवरी को पृथकवास पूराकर बाहर निकले है।

दिविज शरण एवं इगोर जेलने की जोड़ी शुरुआती दौर में गुइलेर्मो दुरान एवं अल्बर्ट रामोस-विनोलास से भिड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!