लाइव न्यूज़ :

तीसरे नंबर पर मेरा काम एबी और मैक्सवेल जैसे फिनिशर के लिये बेस बनाना है : भरत

By भाषा | Updated: September 30, 2021 11:18 IST

Open in App

दुबई, 30 सितंबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर केएस भरत को संतोष है कि वह तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर ग्लेन मैक्सवेल जैसे फिनिशर्स के लिये अच्छा आधार बनाने में कामयाब रहे जिससे पिछले दो मैचों में उनकी टीम को जीत मिली ।

आरसीबी ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराया ।

भारत ने मुंबई इंडियंस और रॉयल्स के खिलाफ 32 और 44 रन बनाये ।

उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ तीसरा नंबर बल्लेबाजी के लिये बेहद अच्छी जगह है । यह कई सवाल पूछता है अगर आप उनके लिये तैयार नहीं हैं । आरसीबी में हमारा फोकस स्ट्राइक बदलते रहने पर और पहली गेंद से ही रन बनाने पर रहता है ।’’

आंध्र के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा ,‘‘ विकेटों के बीच दौड़, स्ट्राइक बदलते रहना वगैरह से ही बड़ी साझेदारियां बनती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तीसरे नंबर के बल्लेबाज का काम आठ या नौ रन प्रति ओवर की औसत से रन बनाना है । इससे अच्छा आधार बन जाता है और 12वें ओवर के बाद मैक्सवेल या एबी जैसे बल्लेबाजों को आसानी होती है । विकेट सुरक्षित रहने पर वे आखिर में आकर तेजी से खेल सकते हैं ।’’

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से क्या सीखा, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ विराट भाई, एबी और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलकर आप खेल के बारे में बहुत कुछ अच्छा सीखते हैं । इसके साथ ही यह भी सीखते हैं कि मैदान के भीतर और बाहर आचरण कैसा होना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!