लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा को रिलीज किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने बुधवार को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सर्वाधिक विकेट झटकने वाले लसिथ मलिंगा को आगामी सत्र से पहले रिलीज कर दिया।

आईपीएल में 122 मैच खेल चुके मलिंगा ने 170 विकेट चटकाये हैं जो इस लुभावनी लीग में किसी गेंदबाज के सबसे ज्यादा विकेट हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर पांच विकेट हासिल करना रहा है।

फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमें श्रीलंकाई महान खिलाड़ी लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलेनाघन, आस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नील और जेम्स पैटिनसन, गुयाना के शेरफाने रदरफोर्ड, अनकैप लेग स्पिनर प्रिंस बलवंत राय और तेज गेंदबाज दिग्विजय देशमुख शामिल हैं। ’’

आईपीएल के 2020 चरण में मुंबई इंडियंस ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को मलिंगा की जगह शामिल किया था क्योंकि इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने निजी कारणों से खेलने से इनकार कर दिया था।

मुंबई की टीम अपनी कोर टीम को रिटेन करने का फैसला किया है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट तथा हरफनमौला कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या शामिल हैं।

बयान के अनुसार पांच बार की चैम्पियन के पास अपनी टीम में 18 खिलाड़ी हैं और सात स्थानों पर वह खिलाड़ी शामिल कर सकती हैं जिन्हें ‘मिनी नीलामी’ में भरा जा सकता है।

फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘टीम अगले सत्र के लिये चार विदेशी खिलाड़ी चुन सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!