लाइव न्यूज़ :

मैच रैफरी मनु नय्यर ने मां के निधन के बाद आईपीएल का जैविक रूप से सुरक्षित माहौल छोड़ा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल मैच रैफरी मनु नय्यर अपनी मां के निधन के बाद अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए।

नय्यर ने आखिरी बार मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबले में मैच रैफरी की भूमिका निभाई थी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले को बेंगलोर की टीम ने एक रन से जीता था।

नय्यर के करीबी आईपीएल सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह कल रात हुआ और वह सुबह नहीं उठीं। मनु जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए हैं और आज दिल्ली में हैं। हमें नहीं पता कि वह दोबारा जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़ेंगे या नहीं।’’

दिल्ली के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी नय्यर ने आईपीएल के मुंबई चरण के मैचों में अधिकारी की भूमिका निभाई थी और फिर उन्हें अहमदाबाद चरण में यह भूमिका सौंपी गई। पता चला है कि वह अपने परिवार से जुड़ने के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे।

नय्यर की मां के निधन के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!